सरकार की सफाई: एनआईसी के ई-मेल पर नहीं हुआ कोई साइबर अटैक, सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Jun 2021 01:09 PM IST
सार

एनआईसी ईमेल प्रणाली ने टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन है और 90 दिनों में पासवर्ड बदलने जैसे कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इसके अलावा एनआईसी ई-मेल में पासवर्ड में बदलाव के लिए मोबाइल ओटीपी की आवश्यकता होती है और यदि मोबाइल ओटीपी गलत है तो पासवर्ड बदलना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
Government clarifies that there is no cyber breach into NIC email system
hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    भारत सरकार ने उस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार के ई-मेल सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ था। सरकार ने कहा है कि उसकी ई-मेल प्रणाली पर कोई साइबर हमला नहीं हुआ है और वह पूरी तरह से सुरक्षित है। बता दें कि सरकारी ई-मेल आईडी का रखरखाव नेशनल इंफोर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) करता है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस बारे में एक विज्ञप्ति भी जारी की है। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एयर इंडिया, बिग बास्केट और डोमिनोज जैसी कंपनियों के डाटा के साथ ही हैकर्स के हाथ एनआईसी ई-मेल के -ईमेल खाते और पासवर्ड लग गए हैं।

    सरकार की ओर से कहा गया है कि किसी थर्ड पार्टी पर हुए साइबर अटैक से सरकारी ईमेल सेवा प्रभावित नहीं हो सकती है और ना ही यह अटैक सरकारी ई-मेल उपयोगकर्ताओं को प्रभावित कर सकता है।सरकारी ई-मेल डाटा तब तक लीक नहीं हो सकता जब तक कि सरकारी उपयोगकर्ताओं ने अपने सरकारी ई-मेल पते का उपयोग करके इन पोर्टलों पर पंजीकरण नहीं कराया है और सरकारी ईमेल खाते में उपयोग किए गए पासवर्ड का उपयोग नहीं किया है।

    विज्ञापन

    एनआईसी ईमेल प्रणाली ने टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन है और 90 दिनों में पासवर्ड बदलने जैसे कई सुरक्षा उपाय किए गए हैं। इसके अलावा एनआईसी ई-मेल में पासवर्ड में बदलाव के लिए मोबाइल ओटीपी की आवश्यकता होती है और यदि मोबाइल ओटीपी गलत है तो पासवर्ड बदलना संभव नहीं होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एनआईसी ई-मेल का इस्तेमाल करके हैकिंग के किसी भी प्रयास को एनआईसी द्वारा रोका किया जा सकता है। एनआईसी समय-समय पर उपयोगकर्ता जागरूकता अभियान भी चलाता है और संभावित खतरों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में उपयोगकर्ताओं को अपडेट करता रहता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें