Poco M3 Pro 5G की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
Poco M3 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

विस्तार
पोको इंडिया के नए स्मार्टफोन Poco M3 Pro 5G की आज यानी 14 जून को पहली सेल है। Poco M3 Pro 5G को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। Poco M3 Pro 5G को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया है। भारत से पहले फोन को यूरोप में लॉन्च किया गया था। Poco M3 Pro 5G दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा, वहीं कलर्स के लिए तीन विकल्प मिलेंगे। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के अलावा ऑक्टाकोर प्रोसेसर भी दिया गया है।
Poco M3 Pro 5G की कीमत
Poco M3 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की बिक्री कूल ब्लू, पॉवर ब्लैक और पोको येल्लो कलर में होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत दोनों मॉडल को क्रमशः 13,499 रुपये और 15,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Poco M3 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Poco M3 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 GPU दिया गया है।
Poco M3 Pro 5G का कैमरा
Poco M3 Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.79 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, एआई कैमरा, मूवी फ्रेम, स्लो मोशन वीडियो और मैक्रो मोड के अलावा एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।
Poco M3 Pro 5G की बैटरी
पोको के इस फोन में एआई फेस अनलॉक के अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, 4G, NFC, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और USB टाईप-C पोर्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- कंफर्म: 21 जून को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M32, अमेजन से होगी बिक्री
- Jio Plan: जियो ने एक साथ लॉन्च किए पांच प्लान, रोज के डाटा की टेंशन ही खत्म
- itel Vision 2 Review: बजट में एक अच्छी डिजाइन और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन
- शिकंजा: बड़ी टेक कंपनियों पर नियंत्रण के लिए अमेरिका सुधार रहा प्रतिस्पर्धा कानून