कंफर्म: 21 जून को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M32, अमेजन से होगी बिक्री
Galaxy M32 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 निट्स होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा।

विस्तार
सैमसंग की एम सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 21 जून को भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान कर दिया है कि 21 जून को दोपहर 12 बजे गैलेक्सी एम32 को लॉन्च किया जाएगा। वहीं Samsung Galaxy M32 की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर Samsung Galaxy M32 का प्रोडक्ट पेज भी लाइव हो गया है। अमेजन की लिस्टिंग से फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है।
Samsung Galaxy M32 में फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के अन्य फीचर्स की बात करें इसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे और 6000mAh की बैटरी मिलेगी। Samsung Galaxy M32 दो कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी।
Galaxy M32 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा डिस्प्ले की ब्राइटनेस 800 निट्स होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। डिस्प्ले की स्टाइल इनिफिनिटी वी होगी। वहीं बैक पैनल पर टेक्सचर मिलेंगे।
कैमरे के अन्य लेंस की बात करें तो रियर पैनल पर दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। यह फोन ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा यह फोन दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनमें से एक 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं।