Google ने बनाया खास डूडल, लोग घर बैठे खेल सकेंगे मैक्सिकन गेम Loteria

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 05 May 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Google doodle On Mexican Game Loteria Know About It In Detail
google doodle - फोटो : amar ujala

    लॉकडाउन के दौरान लोगों की बोरियत को दूर करने के लिए दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) पिछले कुछ दिनों से पुराने लोकप्रिय गेम्स पेश करती आ रही है। अब इस कड़ी में कंपनी ने अपने डूडल में एक और शानदार गेम को दर्शाया है, जिसका नाम Loteria है। यह एक मैक्सिकन गेम है और वहां के लोगों में बहुत लोकप्रिय है। वहीं, गूगल का आज का गेम बिंगो से काफी मिलता-जुलता है।

    5 मई के दिन Puebla में मेक्सिको की सेना ने फ्रांसीसी साम्राज्य पर जीत हासिल की थी। इस जीत का जश्न मनाने के लिए पूरे मेक्सिको में Cinco de Mayo नाम का उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव को ध्यान में रखकर गूगल ने अपने डूडल में लोकप्रिय मैक्सिकन गेम Loteria को दर्शाया है।

    विज्ञापन

    अगर आप भी इस मेक्सिकन गेम को खेलना चाहते है, तो आपको गूगल डूडल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको प्ले बटन मिलेगा। जैसे ही आप इस बटन पर क्लिक करेंगे, तो आप सीधा गेम पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको कुछ निर्देश मिलेंगे, जो गेम को समझने में आपकी मदद करेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस गेम में आपको कई सारे कार्ड मिलेंगे, जिनको आपको एक-दूसरे के साथ मेच कराने होंगे। जैसे ही आप सारे कार्ड मेच करा देंगे, तो आप गेम जीत जाएंगे। खास बात यह है कि आप इस गेम को अकेले या फिर दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ खेल सकते हैं। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस गेम से आपकी बोरियत भी दूर हो जाएगी और समय भी कट जाएगा।

    गूगल ने सोमवार को Peppers and ice cream गेम को अपने डूडल में दर्शाया था। 2016 में इस गेम को गूगल ने अमेरिकी वैज्ञानिक Wilbur Scoville की याद में लॉन्च किया था। आपको बता दें कि Wilbur Scoville वही वैज्ञानिक है, जिन्होंने सन 1912 में पहली बार मिर्च के तीखेपन में अंतर तय किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें