Vivo का बड़ा एलान, घर बैठे ऑफलाइन स्टोर से फोन खरीद सकेंगे ग्राहक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 May 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Vivo Smart Retail Initiative launched, Let Customers Buy Phones From Retailers Without Leaving Their Home
Vivo V17 - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने लॉकडाउन के बीच भारतीय ग्राहकों की सुविधा के लिए वीवो स्मार्ट रिटेल (वीएसआर) मॉडल पेश किया है जिसके तहत लॉकडाउन में भी यूजर्स रिटेल स्टोर से मोबाइल खरीद सकेंगे। कंपनी ने 20,000 से अधिक रिटेलर्स और 30,000 ब्रांड एंबेसडर की मदद से क्लिक टू मोर्टार मॉडल को तैयार किया है। वीवो की यह मॉडल पूरे देश में लागू होगा।

    वीवो ने कहा है कि इस मॉडल के तहत से सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बिजनेस होगा। यदि आप एक ग्राहक हैं और आपको किसी रिटेलर्स से सवाल पूछना है तो आप 8955771110 पर मैसेज करके और वीवो इंडिया ई-स्टोर (shop.vivo.com) और वीवो इंडिया का फेसबुक पेज (@vivoIndia) पर जाकर सवाल पूछ सकते हैं।

    विज्ञापन

    एसएमएस के जरिये कनेक्टिविटी पहले से ही चालू है, जबकि अन्य दो प्लेटफार्म 12 मई से पहले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे। पूरे भारत में इस सुविधा को पहुंचाने के उद्देश्य से इस पायलट प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    विवो इंडिया के डायरेक्टर ब्रांड स्ट्रेटजी, निपुण मार्या ने इस इनोवेटिव सेल्स प्लेटफॉर्म के लॉन्च पर कहा, 'ग्राहक-केंद्रीत यह सेवा हमारे ऑफलाइन पार्टर्नस की व्यावसायिक निरंतरता को सुनिश्चित करने में मदद करेगी।'

    वहीं AIMRA के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंदर खुराना ने कहा, 'वीवो इंडिया को संकट के इस समय में अपने ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के हितों की रक्षा करते हुए देखना बहुत अच्छा अनुभव है। हम सकारात्मक हैं कि यह समाधान रिटेलर्स को दोबारा अपने व्यवसाय को बेहतर बनाने में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि वे कुशल और सुव्यवस्थित तरीके से उपभोक्ताओं के प्रश्नों का समाधान कर सकें। वीवो का स्मार्ट रिटेल प्रोग्राम ग्राहकों को अपने घर पर रहते हुए ही विवो उत्पादों का अनुभव करने में सक्षम बनाएगा।'

    बता दें कि कोरोना के खिलाफ जंग में वीवो ने हाल ही में केंद्र सरकार को 15,000 पीपीई सूट और 50,000 लीटर सैनिटाइजर दान किया है। इससे पहले वीवो ने राज्य और केंद्र सरकारों, पुलिस एजेंसियों और अन्य नगर निगमों को करीब 9 लाख मास्क दान किए थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें