JioFiber सेटटॉप बॉक्स को मिला अमेजन प्राइम वीडियो का सपोर्ट

रिलायंस जियो ने अपने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो का अपडेट जारी कर दिया है। जियो फाइबर सेटटॉप में यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो एप का भी सपोर्ट मिलेगा। बता दें कि जियो फाइबर सेटटॉप बॉक्स को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था लेकिन अभी तक अमेजन प्राइम वीडियो का सपोर्ट नहीं था।
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की मांग बढ़ गई है। ऐसे में कुछ नए ग्राहकों को लाने में जियो का यह अपडेट मदद करेगा, हालांकि अपडेट का मतलब यह नहीं है कि जियो फाइबर के ग्राहकों को फ्री में अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यूजर्स को सब्सक्रिप्शन खुद ही लेना होगा।
अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में फोर मोर शॉट्स, पंचायत, जोकर, थप्पड़ जैसे शोज अपडेट हुए हैं, जबकि पिछले साल का सुपरहिट शो मिर्जापुर भी अमेजन प्राइम वीडियो की ही वेब सीरीज है।
इस अपडेट के बाद जियो फाइबर सेटटॉप बॉक्स पर सननेक्स्ट, डिज्नीप्लस हॉटस्टार, जी5, सोनीलिव, वूट, जियो सिनेमा, एएलटी बालाजी और अमेजन प्राइम जैसे एप्स मौजूद हैं, हालांकि अभी तक नेटफ्लिक्स का सपोर्ट नहीं मिला है लेकिन उम्मीद है कि जियो जल्द ही यूजर्स की इस मांग को पूरा करेगा।
बता दें कि लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए बेसिक प्लान पेश किया है जिसके तहत 10एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ ग्राहकों को फ्री में ब्रॉडबैंड सेवा दी जा रही है, हालांकि कनेक्शन के साथ ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉजिट जरूर देना होगा जो कि 2,500 रुपये है।
- Apple ने लॉन्च किया 13 इंच का नया MacBook Pro, कीमत 1,22,990 रुपये
- सैमसंग ने टीवी और अन्य प्रोडक्ट्स की प्री-बुकिंग पर किया कैशबैक ऑफर का एलान
- Xiaomi Mi 10 स्मार्टफोन 8 मई को भारत में देगा दस्तक, मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा
- Microsoft Surface Pro X, Surface Pro 7 और Surface Laptop 3 हुए लॉन्च, जानें कीमत