अब कोई भी कर पाएगा मंगल ग्रह पर Walk, गूगल लाया है ये तकनीक

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 22 Oct 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
Google and NASA will provide you Virtual Walk on Mars
गूगल ने नासा के साथ मिलकर यूजर्स के लिए मंगल ग्रह पर वर्चुअल वॉक की शुरुआत की है।

    अगर आप मंगल ग्रह को देखना चाहते हैं और इसपर घूमने की चाहत रखते हैं तो घर बैठे ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है। गूगल एक ऐसी तकनीक लाया जिसके जरिए यह संभव हो पाएगा। दरअसल गूगल ने नासा के साथ मिलकर यूजर्स के लिए मंगल ग्रह पर वर्चुअल वॉक की शुरुआत की है। इसके तहत नासा के क्यूरिओसिटी रोवल द्वारा ली गई वीडियों और तस्वीरों के माध्यम से आपको मंगल ग्रह की सैर करवाई जाएगी।

    गूगल की क्रियेटिव लैब के इंटरैक्टिव प्रोड्यूशर रेयान बुर्क ने कहा, "इसके लिए WebVR का इस्तेमाल किया जाएगा। यह एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए बिना किसी एप को इंस्टाल किए अपने ब्राउसर पर वर्चुअल रिएलिटी का अनुभव ले सकते हैं। आप इसे वर्चुअल रियलिटी हेडसेट, फोन, या लैपटॉप पर देख सकते हैं।"

    विज्ञापन

    पढ़ें: WhatsApp हटाने जा रहा है यह खास फीचर, आपको आ जाएगा गुस्सा

    नासा जेट प्रोप्लसन लेबोरेटरी के पास एक सॉफ्टवेयर है जो वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर बैठकें आयोजित करने में मदद करता है। इसी तकनीक की मदद से अब दुनिया के हर व्यक्ति को मंगल ग्रह की सैर कराई जा सकेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें