G7 देश और गूगल, फेसुबक, ट्विटर हुए एकजुट, दो घंटे के भीतर ब्लॉक होंगे उग्रवादी कंटेंट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Oct 2017 10:39 AM IST
G7, Google, Facebook, and Twitter on Friday agreed to work on Plan to Block Jihadist Content Online
Google, Facebook, and Twitter

    जी 7 और टेक दिग्गज कंपनियां आतंकवादी और हिंसक कंटेंट के खिलाफ एकजुट हो गई हैं। शुक्रवार को गूगल, फेसबुक और ट्विटर, जी7 देशों के साथ ऑनलाइन हिंसक कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए राजी हो गए हैं।

    दो दिनों तक चली बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि आतंक से जुड़ी, हिंसक या फिर किसी भी तरह की हिंसा को बढ़ावा देने वाले कंटेंट को उसके पोस्ट होने के 2 घंटे के भीतर उसे ब्लॉक या डिलीट कर दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः व्हाट्सऐप के लिए इस तरह की प्रीव्यू इमेज कैसे बनाएं ?

    ​

    यूएस होमलैंड के सिक्योरिटी सेक्रेटरी ऐलेन ड्यूक ने कहा कि हमारे दुश्मन ट्वीट की तरह तेजी से फैल रहे हैं जिन्हें जितना जल्दी संभव हो रोकना आवश्यक है। वहीं ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी अंबर रूड ने कहा कि टेक कंपनियों को केवल कंटेंट हटाना ही नहीं होगा, बल्कि उन्हें अपलोड होने से रोकना भी होगा।

    7 देशों के समूह ( ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटनी, जापाना और अमेरिका) ने टेक्नोलॉजी कंपनियों से कहा कि उन्हें आतंकवादी कंटेंट को रोकने के लिए छोटे नागरिक समूहों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें