WhatsApp हटाने जा रहा है यह खास फीचर, आपको आ जाएगा गुस्सा

अगर आप भी एक व्हाट्सऐप WhatsApp यूजर हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि व्हाट्सऐप अब एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी कर रहा है जो आप चाहते ही नहीं हैं। फेसबुक व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में एक फीचर के हटाने की तैयारी कर रहा है जिसके बाद आप यूजर नेम में इमोजी यूज नहीं कर सकेंगे।
दरअसल अभी तक व्हाट्सऐप में यह ऑप्शन है कि अपने नाम (यूजर नेम) में आप इमोजी, स्पेशल कैरेक्टर आदि डाल सकते हैं, लेकिन नए अपेडट के बाद आप शायद ही ऐसा कर पाएंगे, क्योंकि व्हाट्सऐप अब यूजर नेम में इमोजी इंसर्ट करने वाले ऑप्शन को बंद करने वाला है।
ये भी पढ़ेंः एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये 10 सीक्रेट कोड आपको जरूर जानने चाहिए
व्हाट्सऐप का अपडेट देने वाले ट्विटर हैंडल@WABetaInfoने यह जानकारी दी है कि एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.17.352 पर इसकी टेस्टिंग भी हो रही है। हालांकि हमने चेक किया तो हमें यूजर नेम में इमोजी यूज करने का ऑप्शन मिला।
बता दें कि व्हाट्सऐप ने इससे पहले पिक्चर-इन-पिक्चर फीचर जारी किया है। यानी अब आप व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉलिंग के साथ-साथ फोन में कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। जैसे-चैटिंग, मैसेजिंग या फिर कुछ। इसके अलावा आप वीडियो कॉलिंग वाली विंडो की साइज भी तय कर सकते हैं।