BGMI 4.5 Update: गेम में नरुटो और स्पाइडर-मैन की एंट्री, फरारी कार चला पाएंगे प्लेयर्स; जानें क्या-क्या है नया
BGMI 4.5 अपडेट गेमर्स के लिए कई बड़े सरप्राइज लेकर आया है। इस बार गेम में नारुटो थीम वाला नया मोड, स्पाइडर-मैन की खास शक्तियां, ऑफिशियल फेरारी कारें, नए मैप, स्पेशल मिशन और पांचवीं वर्षगांठ पर ढेरों इनाम जोड़े गए हैं। जानिए इस अपडेट में मिलने वाले सभी नए फीचर्स के बारे में।

विस्तार
क्राफ्टन (KRAFTON) ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) का नया 4.5 अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। यह गेम के अब तक के सबसे बड़े अपडेट्स में से एक माना जा रहा है। इस बार गेम में लोकप्रिय जापानी एनीमे नारुटो और सुपरहीरो स्पाइडर-मैन के स्पेशल कैरेक्टर और फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा ऑफिशियल फेरारी कारें, नए गेम मोड और पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर कई इनाम भी खिलाड़ियों का रोमांच बढ़ाने में पूरी मदद करेंगे।नारुटो थीम से बदले एरेंगल और लिविक मैप
- इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत Naruto: Ninjas Assemble कोलैबोरेशन है। इसके तहत एरेंगल और लिविक मैप के कई हिस्सों को नारुटो की दुनिया की तर्ज पर तैयार किया गया है। खिलाड़ी अब हिडन लीफ विलेज, होकेज रॉक, इचिराकू रामेन शॉप और निंजा अकादमी जैसी प्रसिद्ध जगहों पर जा सकेंगे।
- गेम में रासेंगन, चिदोरी, फ्लाइंग राइजिन जुत्सु, निंजा रन और आवाज से सक्रिय होने वाले निंजुत्सु जैसी नई शक्तियां भी जोड़ी गई हैं। इसके अलावा प्लेयर्स कई लेवल वाली कुरामा (नाइन-टेल्स) बॉस लड़ाई में हिस्सा लेकर खास इनाम जीत सकते हैं।
- क्राफ्टन ने कुरामा डिफेंस नाम का नया इवेंट भी जोड़ा है, जिसमें सभी खिलाड़ी मिलकर हिडन लीफ विलेज की रक्षा करेंगे। इस अपडेट में नारुटो थीम वाले कॉस्ट्यूम, लॉबी म्यूजिक और खास लॉगिन प्राइज भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: अब राशन की तरह एप से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे रसोई गैस सिलिंडर, मिनटों में होगी डिलीवरी
30 जुलाई से आएगा स्पाइडर-मैन मोड
- 30 जुलाई से गेम में स्पाइडर-मैन बेस्ड मोड भी उपलब्ध होगा। इसमें खिलाड़ियों को वेब स्विंग, स्पाइडर क्लाइंब, स्पाइडर सेंस और वेब अटैक जैसी पावर्स मिलेंगी, जिनकी मदद से वे स्पाइडर-मैन की तरह पूरे मैप में तेजी से घूम सकेंगे।
- इसके साथ स्काईलाइन प्लाजा, पीटर पार्कर का अपार्टमेंट और आंट मे की कब्र जैसी मार्वल से प्रेरित जगहें भी जोड़ी गई हैं, जहां मिशन पूरे करके खास इनाम हासिल किए जा सकते हैं।
गेम में दौड़ेंगी फेरारी की लग्जरी कारें
- BGMI 4.5 अपडेट के साथ पहली बार फरारी कारों को भी गेम का हिस्सा बनाया गया है। खिलाड़ी अब Ferrari Roma, Ferrari Purosangue, Ferrari LaFerrari और Ferrari SF90 XX Spider चला सकेंगे।
- इसके अलावा Ferrari HP Formula 1 रेस कार भी गेमर्स को कई जगह देखने को मिलेगी। इस कार के साथ पोज देकर आप शानदार इन-गेम तस्वीरें भी खींच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में खीरा बेच रहा था शख्स, जेब से निकला iPhone तो यात्रियों की खुली रह गई आंखें
WOW मोड और एनिवर्सरीपर स्पेशल प्राइज
- गेम की 5वीं एनिवर्सरी को खास बनाने के लिए, WOW मोड में 'स्टील अ ब्रेन रॉट' और 'शूट अ ब्रेन रॉट' जैसे नए कम्युनिटी-क्रिएटेड मैप जोड़े गए हैं। साथ ही, इंडिया और नारुतो थीम वाले कार्ड कलेक्शंस भी पेश किए गए हैं। खिलाड़ी फ्लैश क्रू मिशन और लॉग-इन इवेंट्स के जरिए ढेरों सालगिरह के इनाम जीत सकते हैं।
- खिलाड़ी लॉगिन इवेंट, फ्लैश क्रू मिशन और सीमित अवधि वाले इवेंट्स के जरिए कई खास प्राइज पा सकते हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के आसपास लोकप्रिय यूट्यूबर कैरीमिनाटी भी BGMI के साथ एक स्पेशल कोलैबोरेशन में नजर आएंगे।
- Swiggy Instamart: अब राशन की तरह एप से ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे रसोई गैस सिलिंडर, मिनटों में होगी डिलीवरी
- Ai+ Nova 2 सीरीज भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी, रंग बदलने वाली LED लाइट्स और 144Hz डिस्प्ले के साथ एंट्री
- Report: OnePlus अमेरिका और यूरोप से समेटेगा कारोबार, 2027 तक भारत में भी बंद हो सकता है ब्रांड
- Redmi Note 17 और Note 17 Pro लॉन्च: 9000mAh की दमदार बैटरी, फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग भी