Viral Video: ट्रेन में खीरा बेच रहा था शख्स, जेब से निकला iPhone तो यात्रियों की खुली रह गई आंखें

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 15 Jul 2026 06:49 PM IST
सार

ट्रेन में खीरा बेचने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी जेब से iPhone निकालता है और दावा करता है कि उसने यह फोन अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है। इसके बाद इंटरनेट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

train cucumber seller shows iphone viral video social media reactions
खीरा बेचने वाले के जेब से निकला iPhone - फोटो : एक्स / @Zeeshan75460423

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। वीडियो में एक यात्री ट्रेन के डिब्बे में खीरा बेचने वाला शख्स अचानक अपनी जेब से iPhone निकालता दिखाई देता है। यही दृश्य इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।ट्रेन में हुआ दिलचस्प वाकयावायरल वीडियो में एक पैसेंजर ट्रेन के अंदर काफी भीड़ दिखाई देती है। इसी दौरान एक व्यक्ति डिब्बे में घूम-घूमकर खीरा बेच रहा होता है। तभी वीडियो बना रहा एक यात्री उसे आवाज देकर बुलाता है और उसका मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहता है।

    बिना किसी हिचकिचाहट के खीरा विक्रेता अपनी जेब से फोन निकालकर उसे थमा देता है। जैसे ही कैमरा फोन पर जाता है, उस पर Apple का लोगो दिखाई देता है। यह देखकर आसपास बैठे लोग भी चौंक जाते हैं।

    यह भी पढ़ें: पुरी रथ यात्रा 2026 से पहले Airtel की खास तैयारी: ओडिशा में 1,500 से ज्यादा नए 5G टावर, ₹399 में अनलिमिटेड 5G

    'खीरा बेचकर खरीदा है iPhone'

    वीडियो में जब उस व्यक्ति से पूछा जाता है कि उसने इतना महंगा फोन कैसे खरीदा, तो वह जवाब देता है कि उसने खीरा बेचकर कमाई गई रकम से यह iPhone खरीदा है। उसके इस जवाब के बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति भी हैरानी जताता है

    सोशल मीडिया पर आईं दिलचस्प प्रतिक्रियाएं

    यह वीडियो सोशल मीडिया मंच एक्स पर @Zeeshan75460423 नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के साथ मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि ट्रेन के सफर में क्या-क्या देखने को मिल जाता है, अब तो खीरा बेचने का मन कर रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि यह एपल का iPhone 16 है।

    वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स का कहना है कि iPhone अब सिर्फ एक मोबाइल फोन नहीं, बल्कि लोगों की पसंद और शौक का प्रतीक भी बन चुका है। वहीं कई लोगों ने लिखा कि किसी व्यक्ति के पेशे को देखकर उसकी आर्थिक स्थिति का अनुमान नहीं लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: OpenAI ला सकती है अपना पहला एआई डिवाइस, बिना स्क्रीन वाला स्पीकर बनेगा आपका स्मार्ट एआई साथी

    एक यूजर ने टिप्पणी की कि हर व्यक्ति को अपनी मेहनत की कमाई से अपनी पसंद की चीज खरीदने का पूरा अधिकार है। वहीं दूसरे ने कहा कि छोटे कारोबार करने वाले कई लोग भी अच्छी कमाई कर लेते हैं।वीडियो ने दिया बड़ा संदेशयह वीडियो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा। इसने एक अहम सवाल भी खड़ा किया कि किसी इंसान के कपड़े, काम या पेशे को देखकर उसकी आर्थिक स्थिति या जीवनशैली का अंदाजा लगाना हमेशा सही नहीं होता। मेहनत की कमाई से कोई भी अपनी पसंद का सामान खरीद सकता है और यही इस वीडियो का सबसे बड़ा संदेश माना जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें