iPhone की स्टोरेज इन 5 तरीकों से करें खाली

फोन में स्टोरेज को लेकर कई मोबाइल यूजर्स परेशान हैं। चाहे वह आईफोन यूजर्स हो या फिर एंड्रॉयड यूजर्स सभी फोन की स्टोरेज से परेशान हैं। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं जो स्टोरेज के लिए ऐप डिलिट करते हैं या फिर फाइल डिलिट करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। चलिए आपको बताते आईफोन के स्टोरेज खाली करने के कुछ तरीके।

1. टेक्स्ट मैसेज को सेव करना बंद करें
आईफोन में डिफॉल्ट रूप से भेजे और रिसीव किए गए सभी प्रकार के मैसेज सेव होते रहते हैं। सबसे पहले इसको बंद करें। सेटिंग के मैसेज सेटिंग में जाएं और वहां से पुराने मैसेज डिलिट कर दें।

2. डबल फोटो सेव ना करें
आईफोन में यदि आप HDR मोड और इंस्टाग्राम ऐप यूज करते हैं तो आपके फोन में एक ही फोटो दो बार सेव हो रहा होगा। सेटिंग में फोटो और कैमरा में जाएं और Keep Normal Photo को ऑन कर दें और इंस्टाग्राम ऐप के प्रोफाइल सेटिंग में जाकर Save Original Photos को बंद कर दें। इसके बाद आपके फोन में एक ही फोटो सेव होगा।