पेटीएम Vs भीम : किसका इस्तेमाल है आसान, दोनों हैं कितने सेफ ?

नोटबंदी के बाद से देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की लहर दौड़ गई है। अचानक से कई सारे डिजिटल वॉलेट भी चर्चा में आ गए, हालांकि पेटीएम, फ्रीचार्ज और मोबिक्विक जैसे डिजिटल वॉलेट तो पहले से ही थे लेकिन नोटबंदी के बाद इनका इस्तेमाल बढ़ गया। इसी बीच सरकार ने भी भीम (Bharat Interface for Money) ऐप को लॉन्च किया। भीम को लेकर सरकार का दावा है कि यह अन्य पेमेंट ऐप से बेहद ही सरल और सुरक्षित है। तो चलिए देखते हैं कि भीम और पेटीएम को यूज करना कितना आसान है और ये दोनों कितने सुरक्षित हैं?
पेटीएम Vs भीम

पेटीएम ऐप
सबसे पहले पेटीएम की बात करें तो पहली बात ये कि यह एक डिजिटल ई-वॉलेट है। यह इंटरनेट के बिना काम नहीं करेगा। पेटीएम से पैसे भेजने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं। पहला बैंक डिटेल एंटर करके डायरेक्ट पैसे भेजें और दूसरा पेटीएम वॉलेट में पैसे डालें और फिर पैसे भेजें। पेटीएम से पैसे भेजने के लिए QR कोड, अकाउंट नंबर या मोबाइल का यूज करते हैं।
ये भी पढ़ें- BHIM एप में हुए पांच बड़े बदलाव, क्या आपको पता है ?
भीम ऐप
सबसे पहले आपको बता दें यह पेटीएम की तरह ई-वॉलेट नहीं है। यह एक यूपीआई वेस्ड पेमेंट ऐप है। भीम के जरिए होने वाले सभी ट्रांजेक्शन डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट से होते हैं। भीम से पैसे भेजने के लिए QR कोड यूज किया जा सकता है।
पेटीएम-भीम के फीचर और सिक्योरिटी

यूजर फ्रेंडली
भीम पेटीएम के मुकाबले बेहद ही सरल है। भीम में पेटीएम की तरह कई सारे टैब और बहुत ज्यादा फीचर नहीं हैं, इसलिए यूजर इसमें कंफ्यूज नहीं होगा। नए स्मार्टफोन यूजर के लिए पेटीएम का इस्तेमाल थोड़ा मुश्किल है।
मोबाइल नंबर से पेमेंट
देश में अधिकतर बैंक यूपीआई को सपोर्ट करने लगे हैं इसलिए मोबाइल नंबर से पैसे भेजे सकते हैं और यह काम भीम में ही हो सकता है, क्योंकि पेटीएम के जरिए मोबाइल नंबर से पैसे भेजने के लिए रिसीव करने वाले का उसी नंबर से पेटीएएम पर अकाउंट होना चाहिए।
ये भी पढ़ें- खुशखबरी: आईफोन यूजर्स के लिए भी लॉन्च हुआ भीम ऐप
सिक्योरिटी
दोनों ऐप के सिक्योरिटी की बात करें तो दोनों अपने-अपने लेबल पर सेफ हैं। पेटीएम में सिक्योरिटी के लिए गेटवे, पिन, ऐप पिन, पेटीएम अकाउंट पासवर्ड जैसे सिक्योरिटी फीचर का यूज होता है। वहीं भीम में भी तीन सिक्योरिटी लेबल हैं। पहला ऐप और मोबाइल नंबर, दूसरा ऐप और बैंक और तीसरा बैंक औरर मोबाइल नंबर। जो पेटीएम से ज्यादा सेप नजर आता है। हालांकि स्मार्टफोन में किसी भी ऐप को हैकर चाहे तो हैक कर सकता है। जैसा कि भीम यूपीआई सपोर्ट है इसलिए किसी भी गड़बड़ी पर आप अपने बैंक से संपर्क कर सकते हैं लेकिन पेटीएम से गड़बड़ी होने पर बैंक पल्ला झाड़ लेते हैं।
ट्रांजेक्शन चार्ज
चाहे पेटीएम हो या भीम दोनों ही ऐप में आपको ट्रांजेक्शन या सेवा शुल्क देने की जरूरत नहीं है। कुछ दिन पहले पेटीएम ने चार्ज लगा दिया था लेकिन अगले ही दिन हटा भी लिया गया।
नोट-
जहां तक सरकार के दावे के मुताबिक भीम ऐप से अंगूठा लगाकर पेमेंट किया जा सकता है तो अभी तक हमें भीम ऐप में अंगूठा का कोई विकल्प नहीं मिला। सरकार का दावा एक यह भी है कि भीम का इस्तेमाल बिना इंटरनेट को हो सकता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। पेटीएम हो या भीम दोनों के इस्तेमाल के लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन होना ही चाहिए। वहीं यदि आप ऑफलाइन ट्रांजेक्शन करना चाहते हैं तो आप अपने मोबाइल से*99#डायल करके पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बैंक बैलेंस भी पता कर सकते हैं।