भीम आधार पे : कुछ इस तरह बदल जाएगी आपकी दुनिया

amarujala.com - Written by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Apr 2017 02:21 PM IST
bhim aadhaar pay app all you need to know
आधार पे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    नागपुर में डिजिटल और कैशलेस भारत के लिए आधार बेस्ड भीम ऐप को लॉन्च कर दिया है।इस ऐप के लॉन्च होने के बाद आपको कार्ड, मोबाइल, इंटरनेट कनेक्शन और तमाम पासवर्ड के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। यानी आप सिर्फ अंगूठा लगाकर किसी भी प्रकार का भुगतान कर सकेंगे। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि कितना आसान होगा अंगूठा लगाकर पेमेंट करना और कैसे बदल जाएगी आपकी जिंदगी ?

    आधार पे कैसे करेगा काम और कितना होगा आसान?

    आधार पे
    आधार पे

    आधार पे के जरिए पेमेंट करने की बात करें तो यह बेहद ही आसान हो सकता है, जैसा कि यूट्यूब पर एक विज्ञापन में दिखाया जा रहा है। विज्ञापन में दिखाए तरीके की बात करें तो यह काफी आसान लग रहा है और होगा भी कुछ ऐसा ही। वैसे भीम ऐप तो दिसंबर में ही पीएम मोदी ने लॉन्च किया था लेकिन फिलहाल भीम में आधार पेमेंट की सुविधा नहीं है। वहीं आज जो ऐप लॉन्च होगा उसमें आधार की सुविधा होगी और आप अंगूठा लगाकर पेमेंट कर सकेंगे।

    ये भी पढ़ें- पेटीएम Vs भीम : किसका इस्तेमाल है आसान, दोनों हैं कितने सेफ ?

    भीम-आधार ऐप के जरिए कैसे होगा पेमेंट और क्या होंगे फायदे?

    भीम ऐप
    भीम ऐप

    भीम आधार ऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए आपको मोबाइल, इंटरनेट किसी की भी जरूरत नहीं होगी। जैसा कि मोदी ने भीम ऐप के लॉन्चिंग के समय कहा था कि भीम की ताकत असली भीम की तरह ही होगी।

    आधार पे के फायदे

    1. पेमेंट के लिए आधार नंबर की जरूरत होगी।

    2. मोबाइल या इंटरनेट की जरूरत पेमेंट करने के लिए नहीं, बल्कि पेमेंट रिसीव करने के लिए होगी।

    3. दुकानदारों के पास मोबाइल में भीम-आधार ऐप होगा जिसे एक बायोमेट्रिक डिवाइस से छोटे तार के जरिए जोड़ा जाएगा।

    4. आधार पे के लिए किसी प्रकार के डेबिट-क्रेडिट कार्ड और पासवर्ड की जरूरत नहीं है।

    5. किसी प्रकार के सर्विस टैक्स नहीं कटेंगे।

    ये भी पढ़ें- BHIM एप में हुए पांच बड़े बदलाव, क्या आपको पता है ?​

    आधार पे की कमियां

    आधार पे आसान और कई मामलों में सेफ तो लेकिन इसके साथ एक दिक्कत ये है कि जिस व्यक्ति का अकाउंट है वही पेमेंट कर सकता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई बच्चा है और उसे अपने पापा के अकाउंट से पेमेंट करना है तो वह अंगूठा लगाकर पेमेंट नहीं कर सकता क्योंकि अंगूठा पापा का चाहिए। हालांकि इसके लिए दूसरा विकल्प ये है कि भीम से पेमेंट हो सकता है। आधार पे से पेमेंट आप तभी कर सकते हैं जब आधार नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें