जियो को करारा जवाब, एयरटेल ने लॉन्च किए 5 से 399 रु. तक के प्लान
विज्ञापन

एयरटेल ने जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए अब तक का सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। एयरटेल ने प्री-पेड यूजर्स के लिए जियो के मुकाबले 5 रुपये से लेकर 399 रुपये तक के प्लान लॉन्च किए हैं जिनमें रेट कटर से लेकर अनलिमिटिड डाटा और कॉलिंग तक के प्लान शामिल हैं तो आइए जानते हैं इन सभी प्लान के बारे में।
ये भी पढ़ेंः ऐसे तोड़ें किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन का लॉक

सबसे पहले कंपनी के 5 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 7 दिनों की वैधता के साथ 4 जीबी 4 जी डाटा मिलेगा। यह प्लान सिर्फ उन्हीं यूजर्स के लिए है जो अपने सिम को 4जी अपग्रेड कराते हैं।

अब एयरटेल के 8 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको Local+STD मोबाइल कॉलिंग 30 पैसे प्रति मिनट की दर से मिलेंगी। वहीं इस प्लन की वैधता 56 दिनों की है।
विज्ञापन