ऐसे तोड़ें किसी भी एंड्रॉयड मोबाइल का लॉक, कंप्यूटर की नहीं है जरूरत

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 29 Aug 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
How to break any android smartphone lock
Smartphone lock

    आपमें से अधिकतर लोगों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। आमतौर पर ऐसा होता तो नहीं है लेकिन कई बार ऐसी नौबत आ जाती है कि हम फोन का लॉक भूल जाते हैं। ऐसे में हमारे पास सर्विस सेंटर की एक रास्ता होता है लेकिन आपको बता दें कि आप आसानी से खुद ही किसी भी एंड्रॉयड फोन का लॉक तोड़ सकते हैं। तो आइए जानते हैं स्मार्टफोन के लॉक को तोड़ने का तरीका।

    ये भी पढ़ेंः इन 4 कोड से पता करें कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं किया जा रहा ?

    Smartphone lock
    Smartphone lock

    सबसे पहले जिस फोन का लॉक तोड़ना है उसे ऑफ कर दें और फिर उसे ऑन करें। अगर पैटर्न लॉक मालूम नहीं है तो बैटरी निकालकर ऑफ कर दें। जिस फोन में बैटरी निकालने का ऑप्शन नहीं है उसके रिस्टार्ट करने के लिए वॉल्यूम डाउन (-) बटन और पॉवर बटन एक साथ करीब 10 सेकेंड तक दबाए रखें। अब आपका फोन रिस्टार्ट होने लगेगा।

    Smartphone lock
    Smartphone lock

    अब वॉल्यूम अप, होम और पावर बटन एक साथ दबाएं। जिन फोन में होम बटन नहीं है। ऐसे फोन में वॉल्यूम अप और पावर बटन को एक साथ दबाए रखें। इन बटन को तबतक दबाए रखें जब तक आप रिकवरी मोड में ना चले जाएं। अब आपको एंड्रॉयड की फोटो दिखेगी। अब पावर बटन दबाएं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें