Jio Phone Price: Jio जल्द दे सकता है झटका, महंगा होने वाला है 699 रुपये वाला Jio Phone

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Nov 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone Price News: Jio Phone price to rise with Rs 300 soon will Retail for Rs 999 says reports
jio फोन की कीमत: Jio phone price hike - फोटो : Amar Ujala

    रिलायंस जियो ने पहला 4जी फीचर फोन जियो फोन (Jio Phone) लॉन्च करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। जियो फोन को 1,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। साल 2019 में दिवाली ऑफर के तहत Jio Phone को 699 रुपये में बेचा गया था, वहीं अब खबर है कि Jio Phone 300 रुपये तक महंगा होने वाला है।

    Jio Phone
    Jio Phone - फोटो : Amar Ujala

    91mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो फोन के ऑफलाइन रिटेलर्स ने कहा है कि जियो जल्द ही Jio Phone की कीमत में 300 रुपये की वृद्धि करने वाला है। इस वृद्धि के बाद जियो फोन की कीमत 999 रुपये हो जाएगी।

    Jio Phone
    Jio Phone - फोटो : amar ujala

    यह भी कहा जा रहा है कि फोन की कीमत बढ़ने के साथ ही जियो फोन के साथ 125 रुपये वाले रिचार्ज को अनिवार्य कर दिया जाएगा, ऐसे में फोन की कीमत 1,124 रुपये हो जाएगी, हालांकि जियो की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें