Timex प्रीमियम एक्टिव iConnect स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Timex Premium Active iConnect Smartwatch launched in India With 5 Day Battery Life
Timex Premium Active iConnect - फोटो : Amar Ujala

    टाइमेक्स ने अपनी नई स्मार्टवॉच Timex Premium Active iConnect को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। टाइमेक्स iConnect में सॉफ्ट सिलिकॉन और स्टेनलेस स्टील का स्ट्रैप है जो कि लचीला है। टाइमेक्स की इस स्मार्टवॉच में फोन पर आने वाले कॉल, मैसेज और कैलेंडर आदि के नोटिफिकेशन मिलेंगे। इस वॉच में हर्ट रेट मॉनिटर के साथ एक्टिविटी ट्रैकर, म्यूजिक प्लेबैक और स्लीप मॉनिटरिंग है। टाइमेक्स iConnect को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिली है और इसकी बैटरी को लेकर पांच दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।

    Timex Premium Active iConnect की कीमत

    Timex iConnect स्मार्टवॉच की कीमत 6,995 रुपये है। वहीं स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप मॉडल की कीमत 7,295 रुपये है। सिलिकॉन स्ट्रैप वाली वॉच ब्लैक और पिंक कलर वेरियंट में मिलेगी, जबकि स्टेनलेस स्टील मॉडल को सिल्वर और गोल्ड कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Timex Premium Active iConnect की स्पेसिफिकेशन

    Timex Premium Active iConnect में रेक्टेंगुलर डायल है जो कि 36mm का है। डिस्प्ले में टच का सपोर्ट है और डायल का फ्रेम मेटल का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक पिन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि Timex ने कुछ दिन पहले ही अपना फिटनेस बैंड भारत में लॉन्च किया है। Timex के इस बैंड में 2.4 सेंटीमीटर की डिस्प्ले है जिसमें कलर और टच का सपोर्ट दिया गया है। Timex ने अपने इस फिटनेस बैंड को लेकर पांच दिनों के बैकअप का दावा किया है। Timex के इस बैंड को रोज गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    स्ट्रैप के तौर पर स्टेनलेस स्टील और सिलिकॉन स्ट्रैप का विकल्प मिलेगा। यह बैंड एलॉय बैंड में भी मिलेगा। टाइमेक्स के इस फिटनेस बैंड की कीमत 4,495 रुपये है और इसकी बिक्री तमाम रिटेल स्टोर के अलावा टाइमेक्स के ऑनलाइन स्टोर से हो शुरू हो गई है।

    Timex के इस फिटनेस बैंड में 2.4 सेंटीमीटर की फुल टच डिस्प्ले है। इसमें ट्रैकिंग, म्यूजिक कंट्रोल, हर्ट रेट मॉनिटरिंग और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी बैटरी को लेकर पांच दिनों के बैकअप का दावा है। इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए रेटिंग भी मिली है। इस फिटनेस बैंड का केस 41.7mm का है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें