SBI ने 40 करोड़ ग्राहकों को दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या है मामला

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Nov 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
SBI gives warning to its customer about banking fraud all you need to know
SBI ALERT - फोटो : Amar Ujala

    यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। SBI ने अपने करीब 40 करोड़ ग्राहकों को चेतावनी जारी करते हुए सतर्क किया है। भारत में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ रहा है। SBI ने यह चेतावनी ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड को लेकर ही जारी किया है।

    SBI ALERT
    SBI ALERT - फोटो : Amar Ujala

    SBI ने ट्वीट करके ग्राहकों से सतर्क रहने की अपील की है। SBI ने कहा है कि सोशल मीडिया पर उसके नाम से कई तरह के फर्जी और गुमराह करने वाले पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। ग्राहकों से अनुरोध है कि वे इनसे दूर रहें और झांसे में ना आएं। बैंक ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों से मैसेज या ईमेल (पिशिंग मेल) के जरिए अकाउंट के बारे में जानकारी नहीं मांगता है।

    SBI ALERT
    SBI ALERT - फोटो : TWITTER

    SBI के मुताबिक ग्राहकों को फर्जी ई-मेल भेजे जा रहे हैं। बैंक ने इन ई-मेल को खोलने से मना किया है। SBI ने एक वीडियो शेयर करते हुए ग्राहकों से अपनी निजी जानकारी ऑनलाइन शेयर करने के लिए मना किया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें