WhatsApp Update: सभी के लिए आया जारी हुआ नया फीचर, 7 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Nov 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp disappearing messages now available to all users details here
WhatsApp Disappearing Messages - फोटो : WhatsApp

    WhatsApp का ‘Disappearing Messages' फीचर सभी के लिए ग्लोबली जारी कर दिया गया है। आप अपने व्हाट्सएप को अपडेट करके इस फीचर को चेक कर सकते हैं। नए अपडेट के बाद आपके पास एक विकल्प होगा कि आप किसी मैसेज को कब डिलीट करना चाहते हैं। इसकी सेटिंग आपको मैसेज भेजने से पहले ही करनी होगी।

    व्हाट्सएप का यह फीचर निजी और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा। यह फीचर एंड्रॉयड, आईओएस और डेस्कटॉप तीनों वर्जन पर काम करेगा। इस फीचर की सेटिंग करने के बाद कोई भी मैसेज सात दिनों बाद अपने-आप डिलीट हो जाएगा, हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर फॉरवर्ड मैसेज पर काम नहीं करेगा।

    विज्ञापन

    इसके अलावा यदि आप कॉपी/पेस्ट करके भी इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वह नहीं होगा। इस फीचर को आप किसी कॉन्टेक्ट के डीटेल में जाकर ऑन या ऑफ कर सकते हैं। किसी ग्रुप के लिए इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ एडमिन ही कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सात दिन तक व्हाट्सएप ऑन नहीं होने पर क्या होगा?

    इस फीचर की खबर सुनकर अधिकतर लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि यदि हमने किसी को मैसेज भेजा और उसका व्हाट्सएप सात दिन तक बंद ही रहा तो ऐसी स्थिति में क्या होगा? व्हाट्सएप ने इसका भी जवाब दिया है। व्हाट्सएप के मुताबिक यदि आपने किसी को इस सेटिंग के साथ मैसेज भेज दिया है और वह शख्स सात दिन बाद व्हाट्सएप ऑन करता है तो नोटिफिकेशन पैनल में आपका मैसेज दिखेगा लेकिन चैट में पहुंचते ही गायब हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें