{"_id":"119-67978","slug":"Badaun-67978-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा से लड़ने को तैयार होगी ब्रिगेड"}
आपदा से लड़ने को तैयार होगी ब्रिगेड
Badaun
Updated Wed, 05 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला प्राकृतिक आपदाओं से हमेशा से प्रभावित रहा है। भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भी शामिल है। ऐसे में आपदाओं का न्यूनीकरण और उनसे बचने के उपायों के लिए शासन स्तर से मशक्कत हो रही है। इसी के तहत सदर तहसील में स्वयंसेवी संगठनों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण पांच जून से शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण में जिले के 90 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एडीएम एफआर शीलधर यादव ने बताया कि आपदा प्रबंधन कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत चार जून से आवासीय प्रशिक्षण सदर तहसील में शुरू होगा। लखनऊ प्रशिक्षण हासिल करके आए प्रशिक्षक जिले के 90 लोगाें को राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण देंगे। राहत आयुक्त बेंकटेश लू के निर्देशों पर स्वयंसेवी संगठनों को इसका प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए नेहरू युवा केंद्र से 90 प्रशिक्षणार्थियों को चयनित किया गया। इन्हें प्रशिक्षण के दौरान रहने और भोजन आदि की सुविधा भी तहसील परिसर में ही दी जाएगी।
प्रशिक्षण को रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए तीन बैच बनाए गए हैं। हर बैच में 30 प्रशिक्षणार्थी रहेंगे। पहला बैच पांच जून से आठ, दूसरा बैच 10 से 13 जून और तीसरा 14 से 17 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण को रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके लिए तीन बैच बनाए गए हैं। हर बैच में 30 प्रशिक्षणार्थी रहेंगे। पहला बैच पांच जून से आठ, दूसरा बैच 10 से 13 जून और तीसरा 14 से 17 जून तक चलेगा।
विज्ञापन