फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump sanctions hit Russia: Lukoil to sell foreign assets amid Ukraine war pressure

Russia: डोनाल्ड ट्रंप के प्रतिबंधों से रूस में हलचल! लुकोइल बेचेगी विदेशी संपत्तियां, तेल बाजार पर भी असर

Wed, 29 Oct 2025 04:08 AM IST
शिवम गर्ग एजेंसी, फ्रैंकफर्ट/कीव
एजेंसी, फ्रैंकफर्ट/कीव Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 29 Oct 2025 04:08 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के असर से रूस की बड़ी तेल कंपनी लुकोइल अपनी विदेशी संपत्तियां बेचने जा रही है। यूक्रेन पर युद्ध जारी रहने के बीच रूस के तेल उत्पादन और कीमतों पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Trump sanctions hit Russia: Lukoil to sell foreign assets amid Ukraine war pressure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल उत्पादन कंपनी लुकोइल अपनी अंतरराष्ट्रीय संपत्ति की बिक्री करेगी। कंपनी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में वह अपनी विदेशी संपत्तियों की बिक्री शुरू करने जा रही है। इन प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में युद्धविराम के लिए सहमत कराना है। कंपनी संभावित खरीदारों से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन


रूसी तेल कंपनी के हवाले से रूसी सरकारी मीडिया (तास) ने एक रिपोर्ट में कहा कि लुकोइल के संभावित खरीदारों की बोलियों पर विचार भी शुरू हो गया है। संपत्तियों की बिक्री अमेरिकी ओएफएसी (विदेशी संपत्ति नियंत्रण मंत्रालय) से प्राप्त विंडडाउन लाइसेंस के तहत की जा रही है। ये लेनदेन प्रतिबंधों की छूट अवधि (21 नवंबर तक) के तहत किए जाएंगे। कंपनी ने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो लेनदेन पूरा करने के लिए वह विस्तार की मांग करेगी। लुकोइल की 11 देशों में तेल और गैस परियोजनाओं में हिस्सेदारी है। बुल्गारिया और रोमानिया में इसकी रिफाइनरियां हैं और नीदरलैंड की एक रिफाइनरी में इसकी 45% हिस्सेदारी है। उधर, रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का असर तेल की वैश्विक खरीदारी पर भी पड़ रहा है। इसके चलते रूस में तेल के दाम भी प्रभावित हुए हैं। एजेंसी
विज्ञापन


रूसी तेल शोधन क्षमता घटी : जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी सरकारों से मिली खुफिया जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि रूस के अंदर रिफाइनरियों पर यूक्रेन के लंबी दूरी के हमलों ने मॉस्को की तेल शोधन क्षमता को 20% तक कम कर दिया है। वह बोले, रूसी धरती पर किए गए इन गहन हमलों में से 90% से ज्यादा यूक्रेन में बने लंबी दूरी के हथियारों से किए गए। उन्होंने कहा, यूक्रेन को और ज्यादा लंबी दूरी के हथियारों का उत्पादन करने के लिए अतिरिक्त विदेशी वित्तीय मदद जरूरी है। जेलेंस्की ने कहा, हमें बस इस पर  हर दिन काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed