फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal Tragedy Advice to China to redesign super dam project the Dragon shown reality check own magazine

नेपाल त्रासदी:चीन को सुपर डैम प्रोजेक्ट को रीडिजाइन करने की सलाह, ड्रैगन को अपनों ने ही आईना दिखाया

Fri, 04 Sep 2026 09:53 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 04 Sep 2026 09:53 AM IST
सार

  • चीन को अपनों से ही सुपर डैम प्रोजेक्ट को रीडिजाइन करने की मिली सलाह।
  • नेपाल त्रासदी के बाद चीन की सरकारी पत्रिका में कमजोरियों का जिक्र।

विज्ञापन
Nepal Tragedy Advice to China to redesign super dam project the Dragon shown reality check own magazine
नेपाल में त्रासदी के बीच चीन की कमजोरियां उजागर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एआई

विस्तार

नेपाल में आई त्रासदी के बाद चीन को ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे दुनिया के सबसे बड़े डैम पर अपने ही विशेषज्ञों से अहम सलाह मिली है। चीनी विशेषज्ञों के मुताबिक डैम के प्रमुख हिस्सों को रीडिजाइन करने की जरूरत है।

विज्ञापन

चीन की सरकारी पत्रिका सेडिमेंट्री जियोलॉजी एंड टेथियन जियोलॉजी के हाल के लेख के अनुसार भूवैज्ञानिकों का निष्कर्ष है कि यहां के भूभाग की संरचना ढीली और जुड़ाव कमजोर है।
विज्ञापन


मजबूत दीवारें और प्रमुख तत्वों को फिर से डिजाइन करने की सिफारिश
भू-भाग की हलचल या भूकंप से बड़े पैमाने पर अस्थिरता उत्पन्न हो सकती है। लेखकों ने बांध की सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने व आपदा के जोखिम को कम करने के लिए जलाशय की ढलानों को मजबूत करने, पानी के तेज बहाव, मिट्टी या पत्थरों को रोकने के लिए मजबूत दीवारें और प्रमुख तत्वों को फिर से डिजाइन करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया जा रहा विशाल बांध
तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी (यारलुंग सांगपो) पर चीन द्वारा बनाए जा रहे 60,000 मेगावाट क्षमता वाले मेदोग सुपर डैम को लेकर भूवैज्ञानिकों और रणनीतिक विशेषज्ञों ने भारत की सुरक्षा, खेती और आबादी के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। 167 अरब डॉलर की लागत से यह बांध बनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ध्यान देने की जरूरत : चेलानी
भारत के अग्रणी भू-रणनीतिक विशेषज्ञ डॉ. ब्रह्मा चेलानी प्रोजेक्ट सिंडिकेट और द ग्लोब एंड मेल के हालिया लेखों में कहा है जब किसी साम्यवादी शासन के तहत काम करने वाले वैज्ञानिक इस तरह की चेतावनी जारी करते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए।


नेपाल में जलप्रलय के बाद बीमारियों का खतरा, त्रासदी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- 

बांध हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र में
ब्रह्मपुत्र नदी के विशाल मोड़ पर यह बांध बन रहा है, जहां नदी भारत में प्रवेश करने से पहले  दुनिया की सबसे गहरी और लंबी घाटी से होकर तीव्र गति से नीचे गिरती है। यह बांध हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है, जो भारतीय और यूरेशियन विवर्तनिक प्लेटों के धीमी गति से होने वाले टकराव से बना है। यह पृथ्वी के सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां विनाशकारी भूकंपों का इतिहास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed