फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Racing to Join Bryan Johnson in USA 3000 Tech Titans and Professionals Apply for 100 Spots

जुनून: ब्रायन जॉनसन के साथ की होड़! 100 सीटों के लिए 3000 टेक दिग्गजों और प्रोफेशनल्स ने किया आवेदन

Fri, 04 Sep 2026 08:52 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, सैन फ्रांसिस्को।
एजेंसी, सैन फ्रांसिस्को। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 04 Sep 2026 08:52 AM IST
सार

  • अमेरिका के टेक गलियारों में इन दिनों जिंदा रहने का जुनून दिख रहा है।
  • हल्दी-अदरक वाला जूस और पुश अप्स...के बीच ‘अमरता’ का मंत्र सीखने की होड़ लगी है।

विज्ञापन
Racing to Join Bryan Johnson in USA 3000 Tech Titans and Professionals Apply for 100 Spots
अमेरिका में पार्टी की होड़ - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एजेंसी

विस्तार

सिलिकॉन वैली के टेक गलियारों में इन दिनों सिर्फ एक ही ऐसा विषय है जो लोगों का ध्यान एआई से भटका सकता है, और वह है हमेशा जिंदा रहने का जुनून। जब एआई स्टार्टअप बेस्टन ने टेक उद्यमी और दुनिया के सबसे चर्चित लॉन्गेविटी प्रचारक ब्रायन जॉनसन के साथ प्राइवेट पार्टी की घोषणा की, तो महज 100 सीटों के लिए 3,000 से ज्यादा टेक दिग्गजों और प्रोफेशनल्स ने आवेदन किया।

विज्ञापन


हॉल के बाहर दर्जनों युवा अंदर घुसने के लिए गिड़गिड़ा रहे थे और डेस्क कर्मी कह रहा था-कोशिश भी मत कीजिए, हाउसफुल है। जॉनसन वही शख्स हैं जो खुद को 18 साल का बनाए रखने के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपये फूंकते हैं। लोग उनसे लंबे समय तक जीने का गुर सीख सकें, इसीलिए लॉन्गेविटी नाइट का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


जॉनसन की लॉन्गेविटी नाइट का नजारा आम पार्टियों से बिल्कुल अलग था, और होता भी क्यों नहीं क्योंकि इसमें हर कोई अमरता का कोड हासिल करने की होड़ में लगा था। मेहमानों को कच्ची सब्जियों का सलाद और मॉकटेल्स परोसे जा रहे थे। मुख्य ड्रिंक टर्मरिक एलिक्सिर था जिसमें संतरे का जूस, गाजर का रस, अदरक और हल्दी घुली थी। मेहमानों ने यहां पुश अप्श भी लगाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉल के एक हिस्से में सांसों वाले व्यायाम करा यह पता लगाया जा रहा था कि मेहमानों का फेफड़ा कितना मजबूत है। जैविक उम्र जानने के लिए एआई कैमरे से चेहरे का स्कैन भी किया, जिसमें झुर्रियों के आधार पर रिपोर्टर की आयु उसकी सही उम्र से कहीं ज्यादा बताई गई।

जॉनसन ने लोगों को किया मोटिवेट
हॉल में एक तरफ टेक इंजीनियर स्क्रीन पर कोड लिख रहे थे और बीच हॉल में लोग एक पैर पर खड़े होकर बैलेंसिंग टेस्ट दे रहे थे।

  • इस दौरान जॉनसन अपने भरोसेमंद गार्ड और डॉग कटारा के साथ घूमते लोगों को प्रेरित करते हुए दो और पुश-अप्स मारो कहते नजर आए।
  • रात के खाने में जॉनसन की पर्सनल शेफ तारा अमान्या की निगरानी में बनी सालमन मछली और उबली सब्जियां परोसी गईं।

सबका एक ही सवाल-जिंदगी लंबी कैसे होगी
पार्टी में पूरी शाम टेक दिग्गज और प्रोफेशनल्स जॉनसन और उनके डॉक्टरों से एक ही सवाल पूछते रहे, जिंदगी लंबी करने के लिए जादुई शॉर्टकट क्या है? जॉनसन हाल में तब भी सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने बताया कि ऑटोइम्यून गैस्ट्राइटिस से पीड़ित हैं।

मैं भी मरूंगा, पर बुढ़ापे से नहीं
अंत में वेंचर कैपिटलिस्ट सारा गुओ ने जॉनसन का इंटरव्यू लिया तब उन्होंने कहा, हम सब जानते हैं कि एक दिन मैं भी मरूंगा। लेकिन बुढ़ापे से नहीं, बल्कि किसी बस की टक्कर से या फिर ब्रोकली खाते वक्त उसका टुकड़ा गले में फंसने से! जॉनसन ने आगे कहा, अगर ऐसा हुआ, तो मैं आप सबको मेरी मौत पर खुलकर हंसने की इजाजत देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed