फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestinian ambassador Riyad cried while describing Gaza situation in UN Israel accepted ceasefire proposal

UN: संयुक्त राष्ट्र में गाजा का हाल बताकर रो पड़े फलस्तीनी राजदूत मंसूर, बोले- भूख-प्यास से मर रहे बच्चे

Fri, 30 May 2025 07:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 07:56 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए रियाद मंसूर बोले फिलिस्तीनियों की इस हालात को कोई आम इंसान बर्दाश्त नहीं कर सकता। आग और भूख फिलिस्तीनी बच्चों को निगल रही है। उन्होंने कहा-कोई भी वजह फिलिस्तीनियों पर हमले को जायज नहीं ठहरा सकती। हम भी इंसान हैं। 

विज्ञापन
Palestinian ambassador Riyad cried while describing Gaza situation in UN Israel accepted ceasefire proposal
संयुक्त राष्ट्र में फफक पड़े फलस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

गाजा में संघर्ष को लेकर फलस्तीन के राजदूत रियाद मंसूर बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र में फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने गाजा के बदतर हालात और भूख से बिलख रहे बच्चों के बारे में लोगों को बताया। मंसूर ने कहा-कई बच्चे भूख-प्यास से मर रहे हैं। महिलाएं अपने बेजान बच्चों को गले लगा रही हैं, उन्हें सहला रही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारतीय तकनीक से चीन में बने हथियारों को मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी विशेषज्ञ स्पेंसर का विश्लेषण
विज्ञापन


इस बीच, इस्राइल ने सीजफायर का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में संघर्ष विराम का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने दिया था। इससे पहले 26 मई को उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका की तरफ से गाजा में युद्धविराम के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। इस प्रस्ताव में 10 इस्राइली बंधकों की रिहाई और 70 दिन का संघर्ष विराम शामिल था। इससे पहले 19 जनवरी को हमास के साथ सीजफायर हुआ था, लेकिन दो महीने बाद इस्राइल ने गाजा में एयरस्ट्राइक करके सीजफायर को तोड़ दिया था। युद्धविराम तोड़ने के बाद से मार्च से 2000 से ज्यादा फलस्तीनी बच्चों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: UN Jobs Cut: संयुक्त राष्ट्र की 7000 नौकरियों पर लटकी तलवार, 20% कटौती संभव; US को चुकाने हैं 1.5 बिलियन डॉलर

कोई भी वजह हमले को जायज नहीं ठहरा सकती
संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए मंसूर बोले फिलिस्तीनियों की इस हालात को कोई आम इंसान बर्दाश्त नहीं कर सकता। आग और भूख फिलिस्तीनी बच्चों को निगल रही है। उन्होंने कहा-कोई भी वजह फिलिस्तीनियों पर हमले को जायज नहीं ठहरा सकती। हम भी इंसान हैं। हमें अपने देश पर गर्व है। हमें बिल्कुल वैसे ही सम्मान मिलना चाहिए, जैसे बाकी सभी को।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed