फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Flight Attendant Reveals Queen Elizabeth Mid Air Requests news in hindi

Queen Elizabeth: महारानी एलिजाबेथ हवाई यात्रा के दौरान कैसी मांगें करती थीं? फ्लाइट अटेंडेंट ने किया था खुलासा

Wed, 14 Aug 2024 11:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 14 Aug 2024 11:50 AM IST
सार

एलिजाबेथ इवांस ने आगे बताया कि रानी के ड्रेसर उनका बिस्तर लगाते थे और विमान के लैंड करने के बाद भी अगर वह सोती रहती थी तो भी कोई उसे नहीं उठाता था। ब्रिटिश एयरवेज के साथ काम करने के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट इवांस महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अलावा कई हस्तियों की भी सेवा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Flight Attendant Reveals Queen Elizabeth Mid Air Requests news in hindi
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : ANI

विस्तार

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की लंब समय तक सेवा करने वाली फ्लाइट अटेंडेंट ने उनके बारे में एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महारानी एलिजाबेथ मेहमानों से मिलने से पहले मार्टिनी पीती थीं, और वह अपने घर से लाए तकिए पर ही सोती थी। ब्रिटिश एयरवेज के लिए 28 वर्षों के लिए काम करने वाली एलिजाबेथ इवांस ने अपनी एक नोट में इसका जिक्र किया। उनका यह नोट्स गुरुवार को नीलाम होने वाला है। 
विज्ञापन


एलिजाबेथ इवांस ने कहा, "मेहमानों के आने से पहले महारानी एलिजाबेथ मार्टिनी पीना पसंद करती थी।" साल 1989 में सिंहापुर और मलयेशिया के दौरे के दौरान ब्रिटिश एयरवेज के रॉयल फ्लाइट में फ्लाइट अटेंडेंट इवांस के मुख्य अतिथियों में महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप थे। बता दें कि 2017 में 70 साल की उम्र में इवांस का निधन हो गया था। अपने नोट्स में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि फरवरी 1952 से सितंबर 2022 में अपनी मृत्यु तक शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय उड़ान भरने से पहले वेलामिंट्स का कटोरा अपने साथ रखने का अनुरोध करती थी। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 08 सितंबर 2022 में हुआ था। उन्होंने 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड में आखिरी सांस ली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट अटेंडेंट को दिए गए थे कुछ निर्देश 
इवांस ने आगे बताया कि रानी के ड्रेसर उनका बिस्तर लगाते थे और विमान के लैंड करने के बाद भी अगर वह सोती रहती थी तो भी कोई उसे नहीं उठाता था। नोट्स में इसका जिक्र करते हुए इवांस ने लिखा, "अगर महारानी एलिजाबेथ गहरी नींद में होती थी, तो चालक दल के सदस्यों को उन्हें परेशान न करने का निर्देश दिया जाता था।" ब्रिटिश एयरवेज के साथ काम करने के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट इवांस महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अलावा कई हस्तियों की भी सेवा कर चुकी हैं। उनकी यादगार वस्तुएं $500 (₹41960) से $760 (₹57,699) के अनुमानित मूल्य के साथ नीलामी में जाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed