{"_id":"5734de3f4f1c1b351b9198ab","slug":"robbery-of-14-crore-in-diamond-showroom-including-woman-3-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट में युवती सहित 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट में युवती सहित 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 करोड़ के हीरों की लूट के ड्रामे में शामिल आरोपी युवती सहित तीन लोगों को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो आरोपी उस ज्वेलर के रिश्तेदार हैं, जिससे फॉरएवर शोरूम मालिक ज्वेलरी खरीदता था। इसके अलावा शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल भी शामिल है।
विज्ञापन
आरोपियों में सेक्टर-49 निवासी वैभव वर्मा (37), जीरकपुर निवासी अंकुर जौली (22) व मलोया की रहने वाली शिवानी शर्मा (36) शामिल हैं। वैभव शर्मा ज्वेलरी कारोबारी अमित का जीजा है और अंकुर जौली उसका साला है। जबकि शिवानी शर्मा अमित की दुकान पर बतौर सेल्स गर्ल तैनात थी। इस मामले में पुलिस अमित की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को लूट के ड्रामे की जानकारी थी। इसी योजना के तहत तीनों बैग लेकर शोरूम में आए थे।
विज्ञापन
ज्वेलर दोस्त के रिश्तेदाराें और महिलाकर्मी की मदद से रचा था ड्रामा
पुलिस जांच में सामने आया है की विनोद और रजनीश का एक दोस्त अमित सेक्टर-35 में अपना ज्वेलरी का कारोबार करता है। जिसके साथ इनके व्यापारिक संबंध हैं। विनोद व रजनीश ने ज्वेलर्स के जीजा वैभव, साले अंकुर व अमित की दुकान में तैनात सेल्सगर्ल शिवानी को इस ड्रामे में शामिल किया था। योजना के तहत ही वे एक बैग लेकर शोरूम में आए थे और करीब 20 मिनट बाद बाहर निकले थे। जिन्हें विनोद न रजनीश ने गन प्वाइंट पर लूटने वाला लुटेरा बताया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है की वैभव सेक्टर-26 मंडी में प्याज बेचने का काम करता था और अंकुर अंबाला में एक फास्ट फूड की दुकान में काम करता था। पुलिस इस मामले में अब सेक्टर-35 में विनोद व रजनीश के ज्वेलर दोस्त की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है की पकडे़ गए तीनों आरोपी शोरूम में प्रवेश करते हुए बैग में क्या लेकर गए थे, वापस निकलते हुए बैग में क्या लेकर बाहर निकले।
रूम से निकलने के बाद आरोपी कहां गए थे। इस दौरान तीनों शहर में ही छिपे थे या फिर कही बाहर छिपे थे। इसके साथ ही ड्रामे में शामिल किए जाने के लिए आरोपियों की विनोद व रजनीश के साथ किस तरह की डील हुई थी, पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है। इस काम के लिए आरोपियों को कितने पैसे दिए गए या दिए जाने थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस इन सब बातों का पता लगाएगी।
यह है मामला :
सेक्टर-17 स्थित फॉरएवर डायमंड के मालिक विनोद व रजनीश वर्मा ने बताया था कि एक मई की दोपहर में उनके शोरूम में एक युवती और दो युवक आए थे। वे डायमंड रिंग लेने के बहाने आए और गन प्वाइंट पर शोरूम की तिजोरी में रखे 14 करोड़ के हीरे और जवाहरात लूट कर ले गए। हालांकि, बाद में पुलिस की जांच में सब ड्रामा निकला और पुलिस ने आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, आरोपी रजनीश की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपी मालिक विनोद सात दिनों की रिमांड में है।