फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Doing Everything To Improve H-1B Visa Process, Green Card: White House

US: 'H-1B वीजा प्रक्रिया में सुधार के लिए कर रहे हरसंभव प्रयास', भारतीय-अमेरिकियों को लेकर बोला व्हाइट हाउस

Thu, 29 Feb 2024 09:24 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Feb 2024 09:24 AM IST
सार

US: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पीयरे ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड बैकलॉग प्रक्रिया और आव्रजन प्रणाली में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Doing Everything To Improve H-1B Visa Process, Green Card: White House
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन H-1B वीजा प्रक्रिया, ग्रीन कार्ड बैकलॉग और आव्रजन प्रणाली से जुड़े अन्य मुद्दों में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

H-1B वीजा क्या है?
H-1B वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है। यह आमतौर पर उन लोगों को दिया जाता है, जो अमेरिका में काम करने के लिए जाते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो H-1B वीजा ऐसे कुशल कर्मचारियों को रखने के लिए दिया जाता है, जिनके काम की जरूरत अमेरिका की कंपनियों को है। इसके बाद ग्रीन कार्ड दिया जाता है। इस वीजा की वैधता छह साल की होती है। भारतीय आईटी पेशेवर इस वीजा को सबसे ज्यादा हासिल करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकियों को लेकर पूछा गया था सवाल
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पीयरे ने बुधवार को एक दैनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, हमने H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड बैकलॉग प्रक्रिया में सुधार के लिए कदम उठाए हैं। दरअसल, उनसे भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों के एक वर्ग में फैली इस भावना के बारे में पूछा गया था कि राष्ट्रपति बाइडन वैध प्रवासियों की मुश्किलों को दूर करने के लिए उतने प्रयास नहीं कर रहे हैं, जितना वह अवैध प्रवासियों के लिए कर रहे हैं। 

विज्ञापन

व्हाइट हाउस ने कही ये बात
पीयरे ने आगे कहा, उदाहरण के तौर पर अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने पिछले महीने ही H-1B वीजा से जुड़े नए नियम प्रकाशित किए हैं। यह बदलाव आव्रजन प्रणाली की अखंडता को मजबूत करने और धोखाधड़ी की संभावनाओं को कम करने के लिए किए गए हैं। यह बदलाव निष्पक्ष और ज्यादा न्यायसंगत परिणामों को बढ़ावा दे रहे हैं। अधिकारी आव्रजन प्रणाली में सुधार के लिए अपना काम जारी रखेंगे। यह निश्चित रूप से हमारी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा, प्रशासन इसे बहुत गंभीरता से लेता है और वह वीजा प्रक्रिया में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed