फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister, Rajnath Singh, Friday, coming to Chandigarh

गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ में, छात्रों को देंगे बड़ा तोहफा

Fri, 09 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister, Rajnath Singh, Friday, coming to Chandigarh
Rajnath Singh - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। वे शहर के दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर ढाई बजे पंजाब राज भवन में पहुंचेंगे। उनका पहला कार्यक्रम पीजीआई में शाम करीब पांच बजे होगा। वे पीजीआई में बनने वाली सराय का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


करीब दस से 15 मिनट रुकने के बाद वे जीएमसीएच 32 के लिए रवाना होंगे। वहां पर वे जीएमसीएच 32 के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। अस्पताल में बने नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


 

जीएमसीएच-32 को 25 साल बाद मिलेगी कॉलेज की बिल्डिंग

Union Home Minister, Rajnath Singh, Friday, coming to Chandigarh
GMCH 32 New Building - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) को 25 साल बाद कॉलेज की बिल्डिंग मिलने जा रही है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जीएमसीएच-32 में बन रहे ई ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। कॉलेज का निर्माण वर्ष 1991 में हुआ था। उस दौरान कॉलेज की एमबीबीएस की क्लासेज सेक्टर-38 में लगती थी। उसके बाद सेक्टर-32 में ही सराय में शिफ्ट कर दी गई। ई ब्लॉक बिल्डिंग का शिलान्यास साल 2000 में भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने किया। उसके बाद से हॉस्पिटल बिल्डिंग का निर्माण चल रहा था।

बिल्डिंग को बनाने में करीब 80 करोड़ रुपये का खर्च आया है। नौ मंजिला बिल्डिंग में दो बेसमेंट व दो अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई गईं हैं। इसमें प्री व पैरा डिपार्टमेंट शिफ्ट किए जा रहे हैं। इसमें एनाटोमी डिपार्टमेंट, माइक्रोबायोलॉजी, फोरेसिंक, पैथालॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फिजियोलॉजी साथ अन्य डिपार्टमेंट को शिफ्ट करने की योजना है। ई ब्लॉक पूरी तरह से एयरकंडीशन बिल्डिंग है। हर फ्लोर में प्रोफेसर रूम, लेक्चर थियेटर की व्यवस्था की गई है। बिल्डिंग को इस तरह से तैयार किया गया है, कि जिसमें कम से कम रोशनी में भी काम किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सराय बिल्डिंग को नर्सिंग हॉस्टल में तब्दील करने की योजना है। इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed