फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British Defense Minister John Healey meets President Zelensky during Ukraine visit promises more support

Ukraine-UK: ब्रिटिश रक्षा मंत्री हीली का यूक्रेन दौरा, जेलेंस्की से मुलाकात कर अधिक समर्थन का वादा किया

Mon, 08 Jul 2024 02:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 08 Jul 2024 02:47 AM IST
सार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को जॉन हीली को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया था। रक्षा मंत्री बनने के बाद हीली ओडेसा पहुंचे, जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्री हीली ने कहा, सरकार में बदलाव हो सकता है, लेकिन ब्रिटेन यूक्रेन के लिए एकजुट है।

विज्ञापन
British Defense Minister John Healey meets President Zelensky during Ukraine visit promises more support
जॉन हीली और वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : X@DefenceHQ

विस्तार

ब्रिटेन के नए रक्षा मंत्री नियुक्त होने के बाद जॉन हीली अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान यूक्रेन दौरे पर पहुंचे। रविवार को हीली ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेसा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कीव के लिए लंदन के चल रहे समर्थन पर जोर दिया। यूक्रेन को और अधिक तोपें, गोला-बारूद और मिसाइलें देने का वादा किया।

विज्ञापन


ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने शुक्रवार को जॉन हीली को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया था। रक्षा मंत्री बनने के बाद हीली ओडेसा पहुंचे, जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा मंत्री हीली ने कहा, सरकार में बदलाव हो सकता है, लेकिन ब्रिटेन यूक्रेन के लिए एकजुट है। उन्होंने यूक्रेन को तोपखाने की बंदूकें, 250,000 राउंड गोला-बारूद, डी-माइनिंग वाहन, छोटी सैन्य नौकाएं, मिसाइलें और अन्य उपकरण सहित सहायता का एक नया पैकेज देने का वादा किया।
विज्ञापन


हीली से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने फुटेज पोस्ट किया, जिसमें हीली को यूक्रेन के नौसेना दिवस के उपलक्ष्य में एक स्मारक पर फूल चढ़ाते हुए दिखाया गया है। पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, उन्होंने ब्रिटिश रक्षा मंत्री हीली और डट रक्षा मंत्री रुबेन ब्रेकेलमैन्स को युद्ध की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप ने बिना किसी देरी के एफ-16 लड़ाकू विमान भेजने का वादा किया। वहीं, हीली ने कहा अप्रैल में घोषित एक प्रमुख यूके सहायता पैकेज को अगले 100 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से ब्रिटेन यूक्रेन के सबसे कट्टर समर्थकों में से एक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed