{"_id":"68b01e6fd8efbf16db0a8e43","slug":"video-opposition-to-direct-recruitment-of-principals-in-rudrapur-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती का विरोध, सीईओ कार्यालय पर गरजे शिक्षक, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती का विरोध, सीईओ कार्यालय पर गरजे शिक्षक, दिया धरना
सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने सीईओ के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा। बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ ने सीईओ कार्यालय पर धरना देकर सीधी भर्ती के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को प्रधानाचार्यों की सीधी भर्ती पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। विभाग में आठ-नौ वर्ष से पदोन्नति प्रक्रिया रुकी हुई है, इसकी प्रक्रिया शुरू कराकर प्रधानाचार्य के रिक्त पद भरे जाने चाहिए। संगठन ने प्रशासनिक संवर्ग में कोटा निर्धारित करने, अनुरोध पर वर्षभर स्थानांतरण करने, चयन और प्रोन्नत वेतनमान के लिए पूर्व की सेवा को जोड़ने, एलटी से प्रवक्ता पद पर पदोन्नति से होने वाले आर्थिक नुकसान की समस्या दूर करने की मांग उठाई। कहा कि इन मांगों पर सरकार और विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।