{"_id":"6b0ae329217d4d4230059c5c","slug":"video-from-village-footpaths-to-an-international-track-pratiksha-wins-silver-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गांव की पगडंडी से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक पहुंचीं प्रतीक्षा, जीता रजत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
गांव की पगडंडी से अंतरराष्ट्रीय ट्रैक तक पहुंचीं प्रतीक्षा, जीता रजत
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:50 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। गांव की पगडंडियों पर दौड़ने से शुरू हुआ सफर अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक तक पहुंच गया है। विकासखंड बार के ग्राम उदयपुरा के मजरा टपरियन की बेटी प्रतीक्षा यादव ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में 27 नवंबर को आयोजित बिम्सटेक अंडर-23 एथलेटिक्स मीट में उन्होंने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रतीक्षा ने 2 मिनट 10.23 सेकंड का समय निकाला। वह महज 0.06 सेकंड से स्वर्ण पदक चूक गईं। श्रीलंका की वाथे गेडारा लक्षणी ने स्वर्ण और भारत की लक्ष्मी प्रिया किसान ने कांस्य पदक जीता। प्रतीक्षा की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है।
गुरु के सहयोग से शुरू हुआ सफर
प्रतीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पहले गुरु विश्वेंद्र यादव को दिया। उन्होंने वर्ष 2017 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदयपुरा से खेल की शुरुआत की थी। गुरु विश्वेंद्र यादव ने उन्हें 15 हजार रुपये के स्पाइक्स जूते और किट दिलाई। कोच विश्वेंद्र यादव और विशाल गुप्ता ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च भी उठाया। प्रतीक्षा ने ब्लॉक से लेकर मंडल स्तर तक प्रथम स्थान हासिल किए।
स्पोर्ट्स हॉस्टल में निखरा खेल
बेहतर प्रदर्शन के बाद प्रतीक्षा का चयन लखनऊ के केडी सिंह बाबू प्रदेश स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ। यहां उन्होंने कोच राजेश गौड़ के निर्देशन में प्रशिक्षण लिया। यूपी स्टेट चैंपियनशिप में 800 और 1500 मीटर दौड़ में कुल 12 पदक जीते। वर्ष 2025 में प्रयागराज में हुई नेशनल चैंपियनशिप की दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। अक्तूबर 2026 में जयपुर में हुई छठी इंडियन ओपन अंडर-23 चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। सांसद अनुराग शर्मा और तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।