{"_id":"6af7464dd9a598d7cf0a5d71","slug":"video-composite-upper-primary-school-madawara-team-secures-top-spot-in-kabaddi-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वल
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:48 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। संकुल और ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, योग और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम अव्वलप्रतियोगिता में विजेता बने बच्चों ने अब मंडल और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प जताया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद दैनिक जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने कहा कि खेल तनाव और चिंता से मुक्ति प्रदान करते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बीईओ जखौरा भुवनेंदु अरजरिया, मड़ावरा के नरेश रावत, बिरधा के गौरव शुक्ला, तालबेहट के समर सिंह, बार की शैलजा व्यास और महरौनी की नीतू वर्मा शामिल रहीं। इस मौके पर उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, जिला मंत्री शकुंतला कुशवाहा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, मो. मुनीर, एससीएसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी, महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष आरती कुशवाहा, यूटा के जिलाध्यक्ष अनिल राठौर, ऋण समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, जिला व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र जैन, ब्लॉक बार व्यायाम शिक्षक पूर्णेंद्र सिंह, एआरपी जखौरा इंदर सिंह पटेल, अखिलेश गोस्वामी और शिक्षिका अभिलाषा चौधरी मौजूद रहीं।
दौड़ प्रतियोगिताओं में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालमुकुंद, रुद्र और कृष्णा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में बालमुकुंद, दीपेश और अंकित, 200 मीटर में अनिल पाल, शिवाजी यादव और रुद्र तथा 400 मीटर दौड़ में अनिल पाल, गोपाल और शिवाजी यादव पहले तीन स्थानों पर रहे।
बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में एलन, भावना और छाया, 100 मीटर में परी राजा, अनु राजा और भावना, 200 मीटर में खुशबू, अनुष्का और छाया तथा 400 मीटर में प्रमिता, सोनाली और अनुष्का सिंह ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौरभ, बादल और रोहित, 200 मीटर में सौरभ, आयश और दीपक, 400 मीटर में अजय, राजेंद्र और अनीस तथा 600 मीटर में आनंद, देशराज और महिपाल ने स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजली, पूजा और सावित्री, 200 मीटर में अंजली, दीक्षा और संजना, 400 मीटर में शिवानी, अंजली और आरती तथा 600 मीटर में सावित्री, संध्या और नेहा क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
टीम स्पर्धाओं में भी विद्यालयों का रहा दबदबा
जूनियर स्तर की बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़वा, महरौनी की टीम विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा, मड़ावरा की टीम उपविजेता रही। एकांकी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा, बिरधा की टीम विजेता बनी।
बालिका वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा की टीम विजेता और कंपोजिट विद्यालय मड़ावरा रोड, महरौनी की टीम उपविजेता रही। समूह गान में कंपोजिट विद्यालय ऐरा विजेता और कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, महरौनी उपविजेता रहा। लोकनृत्य में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा, महरौनी विजेता और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐरा, बिरधा उपविजेता रहा। योग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरधा, बिरधा विजेता और उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ, तालबेहट उपविजेता रहा। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ावरा की टीम विजेता और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर, तालबेहट की टीम उपविजेता रही। जूनियर स्तर की बालिका वर्ग खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय वीर, ब्लॉक बार की टीम विजेता बनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।