Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India Announces Free Entry for Womens Asian Champions Trophy 2026

हॉकी: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी देखने के लिए नहीं लगेगा टिकट, सभी मैचों में दर्शकों की एंट्री मुफ्त

Fri, 13 Nov 2026 09:40 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 09:40 PM IST
सार

हॉकी इंडिया ने भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सभी मुकाबलों के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Hockey India Announces Free Entry for Womens Asian Champions Trophy 2026
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 को लेकर हॉकी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों के लिए दर्शकों को मुफ्त प्रवेश देने का ऐलान किया है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। टूर्नामेंट के नौवें संस्करण में भारत समेत एशिया की छह टीमें खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण के मैच 19 से 25 नवंबर तक होंगे। इसके बाद 27 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 28 नवंबर को फाइनल और पदक के लिए मुकाबले आयोजित होंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे फ्री एंट्री पास
हॉकी इंडिया के मुताबिक, दर्शक Ticketgenie की वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से मुफ्त प्रवेश पास प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद दर्शक अपनी पसंद के मैच का चयन कर डिजिटल एंट्री पास हासिल कर सकते हैं। इस पास में क्यूआर कोड दिया जाएगा, जिसे स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर स्कैन करने के बाद दर्शकों को एंट्री मिलेगी। हॉकी इंडिया का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और खेल के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया अध्यक्ष ने जताई खुशी
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि दर्शकों के लिए मुफ्त प्रवेश की व्यवस्था भोपाल के लोगों को अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी से जोड़ने का बेहतर अवसर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस टूर्नामेंट में परिवारों, युवा खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी। वहीं, हॉकी इंडिया के महासचिव और एशियन हॉकी फेडरेशन के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने भी इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी मैचों को बिना प्रवेश शुल्क के दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्टेडियम तक लाना है। उन्हें उम्मीद है कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम दर्शकों से भरा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 नवंबर को मलयेशिया से भिड़ेगी भारतीय टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 19 नवंबर को मलयेशिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद भारत का मुकाबला 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया और 22 नवंबर को थाईलैंड से होगा। भारतीय टीम 24 नवंबर को चीन से भिड़ेगी, जबकि लीग चरण का अपना आखिरी मुकाबला 25 नवंबर को जापान के खिलाफ खेलेगी। घरेलू मैदान पर होने वाला यह टूर्नामेंट भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एशिया की मजबूत टीमों के खिलाफ अपनी क्षमता साबित करने का अहम मौका होगा। वहीं, मुफ्त प्रवेश की सुविधा से भोपाल में महिला हॉकी को लेकर उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed