{"_id":"6acbb0aa7c1705c43205d35a","slug":"video-a-national-hockey-tournament-named-after-major-dhyan-chand-will-be-held-in-jhansi-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
झांसी में मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट
नीरज नरवरिया
Updated Sun, 11 Oct 2026 09:22 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी हॉकी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उद्यमी वीरेंद्र राय ने कहा कि झांसी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर हर साल राष्ट्रीय स्तर का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने हॉकी के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजनाओं पर चर्चा की।
वीरेंद्र राय ने कहा कि हॉकी को स्कूलों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि बच्चों में राष्ट्रीय खेल के प्रति रुचि बढ़े और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि हॉकी के विकास के लिए संसाधनों के मामले में केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहा जाएगा, बल्कि निजी क्षेत्र के संसाधनों और सहयोग का भी उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि झांसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को लाने और खेल के लिए बेहतर माहौल तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकारी और निजी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार की जरूरत है। उन्होंने टहरौली में हवाई अड्डे के निर्माण की योजना और झांसी-खजुराहो हाईवे पर प्रस्तावित फाइव स्टार होटल का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, इस तरह की सुविधाओं से झांसी में बड़े खेल आयोजनों को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।