{"_id":"62c93e863067fc2861343a3b","slug":"watch-video-four-storey-building-collapses-in-shimla-chaupal-himachal-pradesh","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हिमाचल में बारिश का कहर, कुछ सेकेंड में भरभरा कर ढह गई चार मंजिला इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हिमाचल में बारिश का कहर, कुछ सेकेंड में भरभरा कर ढह गई चार मंजिला इमारत
हिमाचल प्रदेश में मानसून की बरसात जनजीवन पर कहर बरपा रही है। भारी बारिश से लगातार जानमाल के नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे प्रदेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कुल्लू और बिलासपुर में बादल फटने की बड़ी आपदाओं के साथ चंबा, मंडी और शिमला जिले में भारी नुकसान के बाद अब शिमला जिले के चौपाल में चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत की नींव कच्ची थी। रात से हो रही भारी बारिश इमारत की नींव को अपने साथ बहा ले गई और देखते ही देखते यह इमारत ताश के पत्तों की तरह जमींदोज हो गई। घटना के समय इमारत में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि इमारत को असुरक्षित देखते हुए प्रशासन ने इस बहुमंजिला भवन को खाली करवा लिया था। इमारत में यूको बैंक की शाखा के साथ रेस्तरां और ढाबे भी चल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।