{"_id":"6a3b75320b7970bea40d4c9e","slug":"video-violent-clash-over-a-trivial-matter-in-mogas-chadik-village-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के गांव चड़िक में मामूली बात पर खूनी झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा जिले के गांव चड़िक में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान तेजधार हथियारों और लोहे की रॉडों से लैस हमलावरों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।।जानकारी के अनुसार, गांव चड़िक में किसी मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ युवक तेजधार हथियारों और रॉडों के साथ पहुंचे और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में गली में खड़े सतनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हथियारों से लैस युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मीडिया से बातचीत करते हुए घायल सतनाम सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने उन पर तेजधार हथियारों और रॉडों से हमला किया। उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंचे एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि गांव चड़िक में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में सतनाम सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।