Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Leopard terror in the urban area, entered the house and attacked a woman and a young man
{"_id":"644b82b1e14934ebc609e305","slug":"leopard-terror-in-the-urban-area-entered-the-house-and-attacked-a-woman-and-a-young-man-2023-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Satna: शहरी इलाके में तेंदुए का आंतक, घर में घुसकर महिला और एक युवक पर किया हमला, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: शहरी इलाके में तेंदुए का आंतक, घर में घुसकर महिला और एक युवक पर किया हमला, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया
सतना के शहरी इलाकों के बाहर बीते कई दिनों से तेंदुआ मूवमेंट कर रहा था, लेकिन अब तेंदुए ने शहर के भीतर दस्तक दे दी है। शहर के मुख्त्यारगंज में तेंदुआ एक घर में घुस गया, जहां उसने एक महिला समेत दो लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम शुक्रवार सुबह से ही जुटी रही, कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
बताया जा रहा है कि वॉर्ड नंबर-5 मुख्त्यारगंज में सुबह तेंदुए की आमद से दहशत फैल गई। तेंदुए ने यहां पहले दुर्गावती नाम की महिला को अपना शिकार बनाते हुए उसे जख्मी किया और फिर किशन श्रीवास्तव नाम के युवक को भी दबोचने की कोशिश की। दुर्गावती (56) के शरीर पर तेंदुए के हमले में कई जगह गहरे जख्म बने हैं, किशन (24) भी घायल है। दोनों को जख्मी करने के बाद तेंदुआ एक खाली घर में जा घुसा। खबर मिलते ही प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कड़ी मशक्कत के बाद मुकुंदपुर जू की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।