{"_id":"6add94b89d86cf8cd40cc33d","slug":"bhopal-woman-chooses-career-over-husband-seeks-divorce-after-10-years-of-marriage-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: पति या नौकरी? महिला बोली- पति को छोड़ दूंगी नौकरी नहीं, शादी के 10 बाद तलाक की मांगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: पति या नौकरी? महिला बोली- पति को छोड़ दूंगी नौकरी नहीं, शादी के 10 बाद तलाक की मांगी मंजूरी
Sun, 25 Oct 2026 11:03 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:03 AM IST
सार
भोपाल में नौकरी करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद तलाक तक पहुंच गया है। करीब 10 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।
विज्ञापन
पति-पत्नी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एआई
विस्तार
नौकरी करने को लेकर पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद अब तलाक तक पहुंच गया है। भोपाल की फैमिली कोर्ट में एक महिला ने अपने पति से तलाक के लिए आवेदन दिया है। महिला का कहना है कि पति उस पर नौकरी छोड़ने और घर संभालने का दबाव बनाता है। वहीं, महिला नौकरी छोड़ने के बजाय पति से अलग होने का फैसला लेने को तैयार है। दोनों की शादी को करीब 10 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है। दोनों ने अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद प्रेम विवाह किया था। बताया गया है कि शादी के शुरुआती वर्षों में उनके बीच सब कुछ सामान्य था। महिला ने पति का धर्म अपना लिया था, हालांकि उसने अपना नाम नहीं बदला था। पति एक रेस्टोरेंट चलाता था और परिवार की जरूरतें पूरी कर रहा था।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी, सात शहरों में बनेंगे परिवहन कंट्रोल सेंटर
नौकरी शुरू करने के बाद बढ़ा विवाद
करीब पांच साल पहले महिला ने नौकरी की तलाश शुरू की और उसे भोपाल के एक सरकारी अस्पताल में काम मिल गया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ने लगे। पति चाहता था कि पत्नी नौकरी छोड़ दे और घर पर रहकर परिवार की जिम्मेदारी संभाले। लेकिन महिला ने नौकरी जारी रखने का फैसला किया। उसने आने-जाने के लिए दोपहिया वाहन भी खरीद लिया। पति को पत्नी का पुरुष और महिला सहकर्मियों के साथ काम करना भी पसंद नहीं था। वह लगातार उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाता रहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: कोचिंग सेंटरों पर नए नियम लागू! फीस, कोर्स और टीचर्स की जानकारी देना जरूरी, हर ब्रांच का अलग रजिस्ट्रेशन
ढाई साल से अलग रह रही महिला
फैमिली कोर्ट की काउंसलर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विवाद बढ़ने के बाद महिला करीब ढाई साल पहले पति का घर छोड़कर अपनी मां के साथ रहने लगी। अब उसने तलाक के लिए आवेदन दिया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पति उसकी स्वतंत्रता पर रोक लगाना चाहता है। उसका यह भी कहना है कि पति काम नहीं करता, घर पर रहता है और कई लोगों से कर्ज ले चुका है। काउंसलिंग के दौरान महिला ने साफ कर दिया कि वह नौकरी छोड़ने के बजाय पति से अलग होना पसंद करेगी। फिलहाल मामला फैमिली कोर्ट में है।