Hindi News
›
Video
›
India News
›
Saharanpur Mosque Demolition: Imran Masood Furious After Bulldozer Rolls Over Mosque
{"_id":"6a9bb7c01ef116b9530d366e","slug":"saharanpur-mosque-demolition-imran-masood-furious-after-bulldozer-rolls-over-mosque-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण : मस्जिद पर चला बुलडोजर तो भड़क गए इमरान मसूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण : मस्जिद पर चला बुलडोजर तो भड़क गए इमरान मसूद
सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद पर शनिवार सुबह प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की... इस दौरान कार्रवाई के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर के सभी पांचों गेटों को सील कर दिया था... और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर आरएएफ सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस कार्रवाई के बीच कैराना से सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। वो सहारनपुर जाने के लिए निकल रहीं थीं... इसी दौरान उनके आवास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया... हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद इकरा हसन ने कहा कि उन्हें सहारनपुर जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और उन्हें घर से निकलने नहीं दिया गया.... उन्होंने कहा कि वह सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के संबंध में अधिकारियों से मिलने और क्षेत्र की जनता की आवाज उनके सामने रखने के लिए सहारनपुर जाना चाहती थीं... वहीं अब मस्जिद के ध्वस्तीकरण और इकरा हसन के हाउस अरेस्ट को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है... विपक्षी नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है... कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान सामने आया है... उन्होंने सरकार पर रातों रात मस्जिद को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है... साथ ही हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।