लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भारत की पहली हाईस्पीड ट्रेन तेजस को मुंबई के छत्रपति शिवाजी स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। साथ ही सुरेश प्रभु ने कई और योजनाओं की शुरुआत भी की। 24 मई को तेजस मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से सुबह पांच बजे चलकर उसी दिन दोपहर डेढ़ बजे गोवा के करमाली पहुंच जाएगी। वहीं करमाली से तेजस दोपहर ढाई बजे रवाना होकर रात ग्यारह बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी।