मोदी सरकार अपनी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारियों में जुटी है। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफों की बाढ़ लग गई है। दो रेल दुर्घटनाओं के बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु तो पहले ही इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं और अब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती समेत छह कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है।