अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे डोनाल्ड ट्रंप। उन्होंने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को मात देकर ये जीत हासिल की है। ट्रंप के राष्ट्पति चुने जाने पर बॉलीवुड कलाकारों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। सोशल मीडिया के जरिए महेश भट्ट, तापसी पन्नू, शबाना आजमी समेत कई मशहूर कलाकारों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 70 साल के ट्रंप अब तक के सबसे उम्रदराज अमेरिकी राष्ट्पति होंगे। अमेरिका के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए महिला उम्मीदवार के तौर पर हिलेरी क्लिंटन मैदान में आईँ थी।