लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
मेरठ नगरनिगम में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। निगम के कर्मचारियों ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम में तालाबंदी की चेतावनी दी। पूरा विवाद एक स्ट्रीट लाइट को ठीक करने को लेकर शुरू हुआ। जिसे लेकर निगम के कर्मचारियों और मेयर में ठन गई। मेयर ने कर्मचारियों की शिकायत शासन से करने की बात कही थी तो निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल ने मेयर पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।