फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   VIDEO : Two hundred meters away from the police station in Rewari, a bullion shop was looted in broad daylight, masked miscreants shot the shopkeeper's son

VIDEO : रेवाड़ी में थाने से दो सौ मीटर की दूरी पर सराफा की दुकान में दिनदहाड़े लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार के बेटे को मारी गोली

Mon, 11 Nov 2024 10:25 PM IST
bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:25 PM IST
VIDEO : Two hundred meters away from the police station in Rewari, a bullion shop was looted in broad daylight, masked miscreants shot the shopkeeper's son
बावल (रेवाड़ी)। कटला बाजार (नुनकरण चौक) में सोमवार की सुबह नकाबपोश तीन बदमाशों ने आभूषण की एक दुकान में लूटपाट की। बेखौफ बदमाशों ने थाने से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर सराफा व्यापारी प्रीतम के बेटे हितेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी गौरव राजपुरोहित ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें गठित की हैं। बाजार में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर 7 के मोहल्ला गुजरान चौक निवासी प्रीतम ने बताया कि नुनकरण गेट के पास उनकी कोमल ज्वेलर्स नाम से सराफा की दुकान है। सोमवार की सुबह 11: 50 बजे वह, बेटा हितेंद्र और हरिओम दुकान पर बैठे थे। उसी समय तीन नकाबपोश बदमाश आए। इनमें से दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे थे जबकि तीसरा हेलमेट पहने था। एक बदमाश ने लाल रंग की टीशर्ट व काले रंग का लोवर, दूसरे बदमाश ने काले रंग की पैंट व काले रंग की जैकेट, तीसरे बदमाश ने नीले रंग की पैंट व काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर अंग्रेजी में रोडस्टार लिखा था। दो बदमाशों ने पिस्तौल और एक बदमाश ने हाथ में हथौड़ी ले रखी थी। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही धमकी दी कि किसी को हिलना नहीं है, वरना गोली मार दी जाएगी। बदमाश ने हथौड़ी से शीशों को तोड़ना शुरू किया। बदमाशों ने 50 ग्राम सोने के आभूषण , 1 किलो चांदी व मूर्तियां और गल्ले से 30 हजार रुपये बैग में भर लिया। जब विरोध किया तो दो बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। दो बार फायरिंग की गई। इसमें से एक गोली बेटे हितेंद्र के दाएं पैर पर लगी। तीनों बदमाश बैग लेकर भाग गए। भागते हुए एक बदमाश के मुंह पर से कपड़ा हट गया था, जिसको वह सामने आने पर पहचान सकते हैं। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग लूट की वारदात के बाद शोर सुनकर आसपास के दुकानदार समेत अन्य लोग एकत्रित हो गए लेकिन बचाव में लगने की किसी को हिम्मत नहीं हुई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले बावल थाना प्रभारी लाजपत मौके पर पहुंचे। इसके बाद बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण और एसपी गौरव राजपुरोहित पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बदमाशों ने खरीदारी करने आई बुजुर्ग महिला से लूटपाट की। बदमाश करीब चार लाख 70 हजार रुपये का सोना-चांदी व 30 हजार रुपये की नगदी लेकर भागने में कामयाब हो गए। जयसिंह हत्याकांड से भी पुलिस ने नहीं लिया सबक अगस्त में रेवाड़ी निवासी सराफा कारोबारी जय सिंह की भिवाड़ी स्थित आभूषण की दुकान में लूटपाट की गई थी। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली माकर जय सिंह की हत्या कर दी थी। उस दौरान जिले के व्यापारी सुरक्षा को लेकर लामबंद हुए थे। सबने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। उस समय अगर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कीगई होती तो आज दिनदहाड़े यह घटना नहीं होती। सोमवार को कटला बाजार (नुनकरण चौक) में जिस सराफा की दुकान में लूटपाट हुई, वह दुकान थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर है। वर्जन: दुकान पर पिता के साथ बैठा था। तभी तीन नकाबपोश बदमाश दुकान में घुसे और शीशों को तोड़कर बैग में सोने-चांदी के आभूषण भरने लगे। विरोध किया तो बदमाशों के साथ धक्का मुक्की हो गई। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए। इसके बाद बदमाश भाग गए।-हितेंद्र, पीड़ित पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सके।- लाजपत, प्रभारी, थाना बावल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : रेवाड़ी में ज्वेलर्स की दुकान पर फायरिंग, दुकानदार घायल

11 Nov 2024

VIDEO : रेवाड़ी में दिवाली पर आतिशबाजी से छह जगह लगी आग, लाखों का नुकसान

01 Nov 2024

VIDEO : रेवाड़ी में भी हुआ समाधान शिविर का आयोजन

23 Oct 2024

VIDEO : रेवाड़ी के मुंशीराम 56 साल पहले हुए थे बलिदान, अब पैृतक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

04 Oct 2024

VIDEO : रेवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव से युवकों ने विकास को लेकर पूछे सवाल

24 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : बावल में कांग्रेस प्रत्याशी एमएल रंगा की फिसली जुबान

24 Sep 2024

VIDEO : रेवाड़ी में एक महीने से पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने बावल रोड पर लगाया जाम

20 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : बावल में पार्टी कार्यकर्ताओं का साथ नहीं मिला तो JJP-ASP प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस

16 Sep 2024

VIDEO : रेवाड़ी में सुठानी के निकट कबाड़ के गोदाम में लगी आग

15 May 2024

VIDEO : रेवाड़ी में कैंटर और चार लाख कैश लेकर भागा ड्राइवर, इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डी के साथ बनाई रील

09 May 2024

VIDEO : रेवाड़ी में तेज आंधी व बारिश के साथ गिरे ओले

29 Mar 2024

VIDEO : रेवाड़ी में पोता होने की खुशी में दादा ने किन्नरों को दिया 100 गज का प्लॉट

29 Mar 2024

VIDEO : रेवाड़ी में हुए भीषण सड़क हादसे में छह की मौत और छह घायल

11 Mar 2024

VIDEO : रेवाड़ी में युवक ने फंदा लगाने से पहले व्हाट्सएप पर लगाया स्टेटस

09 Mar 2024

VIDEO : रेवाड़ी में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

06 Mar 2024

VIDEO : जलभराव की वजह से भिवाड़ी का बुरा हाल

22 Feb 2024

VIDEO : रेवाड़ी में धारूहेड़ा के एएसआई रविकांत ने कुर्सियों को मारी थी लात, वीडियो वायरल

VIDEO : निजी स्कूल के पुराने भवन में चल रही थी नकली शराब बनाने की फैक्टरी, पुलिस ने कही ये बात

05 Feb 2024

VIDEO : रेवाड़ी के निजी स्कूल के पुराने भवन में चल रही थी नकली शराब बनाने की फैक्टरी

05 Feb 2024

VIDEO : रेवाड़ी में दूसरी बार दिखा बाघ, चार दिन से चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन

22 Jan 2024

VIDEO : सरसों के खेत में छिपा दिखा बाघ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

21 Jan 2024

VIDEO : रेवाड़ी में रोडवेज की हड़ताल का मिला-जुला देखने को मिला असर, विभिन्न रूटों पर चली 25 से अधिक बसें

15 Nov 2023

रेवाड़ी पहुंचे राजनीतिक दिग्गज,कैप्टन अजय यादव के घर तेजस्वी यादव छुछक लेकर आए, पौत्र का कुआं पूजन कार्यक्रम

21 Jun 2023

रेवाड़ी में युवक की हत्या,आरोपी ने कांच की बोतल से काट दी गर्दन,पुलिस ने दो को हिरासत में लिया

17 Jun 2023

रेवाड़ी के कृष्ण नगर में शराब ठेके का विरोध,ग्रामीणों ने लगाया जाम

16 Jun 2023

रेवाड़ी का हरेन्द्र हत्याकांड,गांव के किसी घर में नहीं जला चूल्हा, चाकू गोदकर की थी युवक की हत्या

01 Jun 2023

रेवाड़ी: एक साथ जली 3 दोस्तों की चिताएं,हरिद्वार में सड़क हादसे में गई थी जान

23 May 2023

रेवाड़ी: नहर में गिरी राजस्थान रोडवेज बस,हादसे के बाद मची चीख-पुकार

07 Apr 2023

रेवाड़ी में क्रेन से टकराई रोडवेज,बस के अगले शीशे टूटे,सवारियों के आंखों में घुसे, 7 घायल ट्रॉमा सेंटर में भर

30 Mar 2023

रेवाड़ी: पेट्रोल छिड़ककर परिवार ने लगाई थी आग,इलाज के दौरान पति पत्नी की भी मौत

20 Mar 2023
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed