फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   VIDEO : Tire theft gang busted in Panipat: Two vicious accused including the kingpin arrested, 10 incidents revealed

VIDEO : पानीपत में टायर चोर गिरोह का भंडाफोड़: सरगना सहित दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 10 वारदातों का हुआ खुलासा

Wed, 20 Nov 2024 06:38 PM IST
bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:38 PM IST
VIDEO : Tire theft gang busted in Panipat: Two vicious accused including the kingpin arrested, 10 incidents revealed
पानीपत में घर के बाहर या हाईवे पर खड़ी गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने मंगलवार देर शाम भंडाफोड करते हुए गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को सेक्टर 18 में देश बंधु गुप्ता कॉलेज के पास से धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान सचिन निवासी बुटाना सोनीपत और अनिल निवासी बला करनाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी चोरी की आई-20 कार में सवार होकर रात के समय गाड़ियों से टायर चोरी करते थे। आरोपियों ने ये आई-20 कार करीब चार महीने पहले कुरुक्षेत्र से चोरी की थी। दोनों आरोपी नई वारदात को अंजाम देने के लिए मंगलवार को आई-10 कार में सवार होकर पानीपत आए थे। पूछताछ में आरोपियों से दस वारदातों का खुलासा हुआ है। इनमें टायर चोरी की नौ और कार चोरी की एक वारदात शामिल है। जिसमें पानीपत की 06, कुरुक्षेत्र की 02, रोहतक व हिसार की एक एक वारदात शामिल है। आरोपी कार को ईंटों पर खड़ी कर उसके चारों टायर चोरी कर फरार हो जाते थे। दोनों आरोपी पिछले चार महीने से चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय थे और अब पहली बार पुलिस पकड़ में आए हैं। दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में वांछित रह चुके हैं। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मात्र 25 से 30 मिनट में करते थे चोरी, घरौंडा में गोदाम, पुरानी गाड़ियों में चढ़ा बेचते थे: आरोपी किसी भी कार के टायर चोरी करने में मात्र 25 से 30 मिनट का समय लगाते थे। आरोपी दिन और शाम के समय अपनी कार में सवार होकर सेक्टरों, कॉलोनियों व गांव में घूमकर असुरक्षित स्थान पर खड़ी गाड़ियों की रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय मौका मिलते की चारों टायर चोरी कर गाड़ी को ईंटों पर खड़ी कर फरार हो जाते थे। आरोपी कार में जैक, चाबी, पाने इत्यादि साथ लेकर आते थे। इसके बाद आरोपी सोशल मीडिया पर मार्केट पैलेस एप से पुरानी गाड़ी खरीद कर उनमें चोरी किए टायर चढाकर मंहगे दाम पर बेच देते थे। इसके लिए आरोपियों ने करनाल के घरौंडा में किराए पर एक गोदाम भी लिया हुआ था। टायर व गाड़ी चोरी की इन वारदातों का खुलासा हुआ: 1. - 16 नवंबर की रात भैंसवाल गांव में घर के बाहर खड़ी एक स्विफट कार के चारों टायर चोरी किये। 2.- 15 अक्तूबर की रात उग्राखेड़ी गांव में घर के बाहर खड़ी एक स्विफट कार से चोरों टायर चोरी किए। 3. - 08 नवंबर की रात उझा गेट से उग्राखेड़ी रोड पर फैक्टरी के पास खाली प्लाट में खड़ी एक होंडा सीटी कार के चारों टायर चोरी किए। 4.- 14 अक्तूबर की रात सेक्टर 18 में घर के बाहर खड़ी एक क्रेटा कार के चारों टायर चोरी किए। 5.- 16 नवंबर की रात सेक्टर 17 में घर के बाहर खड़ी एक बेलेनो कार के चारों टायर चोरी किए। 6.- कुछ दिन पहले रात के समय फरीदपुर रोड पर एपिट कॉलेज के खड़ी एक वॉक्सवैगन कार के चारों टायर चोरी किए। 7.- करीब तीन महिने पहले रोहतक के लाखनमाजरा के पास 152डी पर खड़ी एक एक्सिडेट वैगनआर कार के चारों टायर चोरी किये। 8.- करीब दो महीने पहले हिसार के मयड़ टोल प्लाजा के पास खड़ी एक एक्सिडेंट स्विफट कार के चारों टायर चोरी किए। 9.- करीब चार महीने पहले कुरुक्षेत्र से एक आई-20 कार चोरी की। 10.- कुरूक्षेत्र में एक कार के चारों टायर चोरी किए। चोर गिरोह पिछले कई दिनों से शहर में रात के समय गाड़ियों के टायर चोरी करने की वारदात को अंजाम दे रहा था। इसके लिए एसपी लोकेंद्र सिंह ने सीआईए की तीनों टीमों को जल्द से जल्द आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। मंगलवार देर शाम सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार की टीम ने इनको काबू करने में सफलता हासिल की है। -सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : पानीपत में होगी अतिक्रमण और अवैध विज्ञापनों पर कड़ी कार्रवाई, सामान जब्त के साथ होंगे चालान

19 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ दो चोरों ने उड़ाए सात लाख के गहने

19 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बेधड़क चल रहे निर्माण और खनन, ग्रैप-4 तो दूर 3 का भी नहीं हो रहा पालन

19 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में व्यक्ति का मर्डर, रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा

18 Nov 2024

VIDEO : समालखा में दुकानदार को उलझा गल्ले से 61800 रुपये ले उड़े तीन चोर, मामला दर्ज

17 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में फिर से गलत दिशा में आ रहे ट्रक ने ली जान, बाइक सवार को कुचला

17 Nov 2024

VIDEO : पानीपत के फरीदपुर गांव में एक फैक्टरी के शेड लगाते समय गिरा 27 वर्षीय मजदूर, मौत

16 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में एक्यूआई 358 पर पहुंचा, जींद का एक्यूआई 405 दर्ज

16 Nov 2024

VIDEO : प्रधानमंत्री के पानीपत में प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई तेज

16 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने 10वीं बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास

16 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में सड़क किनारे तालाब में पलटा कैंटर

16 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में ट्रक ने एक के बाद एक पांच लोगों को कुचला

15 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बच्ची को कुचलने वाली उसी की स्कूल वैन का सीसीटीवी आया सामने

15 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में एक्यूआई 171 अंक गिरा, स्मॉग बरकार, 200 दर्ज किया गया एक्यूआई

14 Nov 2024

VIDEO : मोबाइल नहीं छीन पाए तो बदमाशों ने मजूदर को मारी गोली

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में हादसा, निरंकारी समागम में आ रहे अनुयायियों की पिकअप ट्रक में टकराई, 12 घायल

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में नशेड़ी ट्रक ड्राइवर का कहर, पांच लोगों की ली जान

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में दिव्यांगों का दर्द बढ़ा रही अव्यवस्था, जिला नागरिक अस्पताल में दिव्यांगों के बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं

14 Nov 2024

VIDEO : पानीपत पुलिस लाइन के सामने गिरी मोटरसाइकिल, महिला की मौत

13 Nov 2024

VIDEO : प्रदेश में भिवानी के बाद पानीपत सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 371 दर्ज

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में मोटरसाइकिल सवार भाइयों को कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में 132 केवी पावर हाउस फेल, आधे शहर की बिजली गुल, धुंध ने बढ़ाई मुश्किलें

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में देवरानी ने दो युवकों के साथ मिलकर जेठानी को लाठी-डंडों से पीटा

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में नहीं थम रही पराली की आग, अब तक पराली जलाने के 31 मामले सामने आए

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में बुलेट पर आए चोर, घर का ताला तोड़क़र चुराए 80 हजार और पांच तोले सोना

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में अवैध कब्जों पर एचएसवीपी की कार्रवाई शुरू

13 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में घर से लाखों रुपये की चोरी

12 Nov 2024

VIDEO : टेक्सटाइल नगरी पानीपत डेंगू के डंक की चपेट में, वायरल फीवर की बढ़ रही ओपीडी

12 Nov 2024

VIDEO : पानीपत में असंध नाके पर 14.61 करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

11 Nov 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed