Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : In Karnal, thieves committed crime for the second time in 48 hours, theft in electronics shop
{"_id":"673ddb306de183a37a08f2f9","slug":"video-in-karnal-thieves-committed-crime-for-the-second-time-in-48-hours-theft-in-electronics-shop","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में चोरों ने 48 घंटे में दूसरी बार दिया वारदात को अंजाम, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
VIDEO : करनाल में चोरों ने 48 घंटे में दूसरी बार दिया वारदात को अंजाम, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी
करनाल में बस स्टैंड के समीप बिजली के उपकरण बेचने की दुकान में 48 घंटे में दूसरी बार चोरी हो गई। इस बार चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की कॉपर की तार चोरी कर ले गए। इससे पहले चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर साथ ले गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान मालिक धीरज आहुजा ने बताया कि बस स्टैंड के समीप उसकी आहूजा इलेक्ट्रिकल के नाम से दुकान है। 19 नवंबर की देर रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दूसरे दुकानदार का फोन आया तो उसने बताया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब वह दुकान पर गए तो सामान चेक किया। जिसमें पता चला कि चोर कॉपर के थिंबल, तार, एलईडी बल्ब आदि सामान चोरी कर ले गए जो करीब डेढ़ लाख रुपये की है। इससे पहले 17 नवंबर की रात को भी चोर उनकी दुकान में घुसे थे। इस दौरान चोर दुकान के गल्ले से 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। इसके साथ ही एक जूसर मशीन और एलईडी बल्ब भी चोरी कर ले गए थे। इसकी पुलिस को शिकायत दी थी।।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।