{"_id":"5717a57d4f1c1bef378b45ee","slug":"women-congress-attacked-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के अंबेडकर प्रेम पर महिला कांग्रेस का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के अंबेडकर प्रेम पर महिला कांग्रेस का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के अंबेडकर प्रेम के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने हमला बोल दिया है। कमेटी की दलित नेताओं का आरोप है कि दलितों का अपमान और विरोध करने वाली भाजपा वोटों के लिए बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल कर रही है। कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा के दलित प्रेम की पोल खोली जाएगी।
विज्ञापन
अंबेडकर के नाम पर वोट की राजनीति
बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आर्या ने पत्रकारों से कहा कि डा. भीम राव अंबेडकर के नाम का सहारा लेकर वोट की राजनीति की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने हमेशा बाबा साहब के अनुयायियों को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त वर्ष 2010 में एक पुस्तक के विमोचन समारोह में उन्होंने दलितों को मंदबुद्धि कहा था।
विज्ञापन
4 दिसंबर 1949 को डॉ. भीमराव अंबेडकर का आरएसएस ने पुतला दहन किया था। आर्या ने कहा कि प्रदेश में अलोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया गया है। इससे संविधान निर्माता की आत्मा को चोट पहुंची है। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन मौजूद रहीं।
महिलाओं के लिए 33 सीट मांगेंगे
प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्या का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 33 सीटों पर महिलाओं के लिए टिकट मांगेंगे। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटों पर टिकट दिए थे। इस बार अधिक सीटों पर टिकट मांगे जाएंगे।