फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Who are homeless today yesterday were ostentatiously

जो कल ठाठ से थे आज बेघर हैं...

Sun, 21 Jul 2013 12:37 PM IST
मुनस्यारी/पिथौरागढ़/प्रमोद द्विवेदी
मुनस्यारी/पिथौरागढ़/प्रमोद द्विवेदी Updated Sun, 21 Jul 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
Who are homeless today yesterday were ostentatiously

आपदा ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। जो कल तक ठाठ से रहते थे, आज बेघर हैं। दूसरों को आश्रय देने वाले खुद ठौर ढूंढ रहे हैं। मुनस्यारी के उमरगड़ा, भदेली के लोगों के लिए पुनर्वास ही एकमात्र विकल्प है।

विज्ञापन


गोरी ने भदेली में मदकोट सड़क का नामोनिशान मिटा दिया है। ग्राम पंचायत सिलिंग के तोक उमरगड़ा में 16 मकानों में दरार आ गई है। गोरी के कटाव से गांव के लोगों की सैकड़ों नाली जमीन बह गई है।
विज्ञापन


टेंटों में रह रहे हैं ग्रामीण्ा
आपदा प्रभावित मदकोट सड़क के किनारे टेंटों में रह रहे हैं। प्रधान द्रौपदी देवी का कहना है कि उनका गांव अब रहने लायक नहीं रह गया है। मदकोट रोड के किनारे स्थित भदेली में गोरी के कहर से तीन मकान ध्वस्त हो गए हैं। दो मकान खतरे में हैं। ग्रामीणों की 300 नाली जमीन गोरी में बह गई है। नौ मकानों वाला भदेली आज वीरान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कुछ बचा है तो गोरी की दिल दहला देने वाली रफ्तार और जमीन को तहसनहस करता नजारा। आपदा प्रभावितों का कहना है कि सरकार से एक महीना बीतने के बाद भी कोई ठोस मदद नहीं मिली है। पिथौरागढ़ जिले में दशकों से आपदा प्रभावितों का पुनर्वास नहीं किया जा रहा है। इसको देख लोग चिंतित हैं।

क्या कहतें हैं विधायकः
'आपदा प्रभावितों का हरहाल में पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही प्रभावितों के लिए जमीन का चयन हो जाएगा।'
हरीश धामी विधायक धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed