{"_id":"e7d57316-e242-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"when-river-shattered-every-building-around-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस रूसी ने इमारतों को पत्तों की तरह बहते देखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस रूसी ने इमारतों को पत्तों की तरह बहते देखा
वेद विलास उनियाल
Updated Mon, 01 Jul 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय दर्शन से प्रभावित रूस की यह महिला अपना नाम ओम प्रिया बताती है। गीता और भाषा योग वशिष्ठ का अध्ययन कर चुकी ओम प्रिया जब भारत के धामों को देखने निकलीं, तो उन्होंने वह देखा, जिसकी कल्पना ख्वाबों में भी नहीं की थी।
विज्ञापन
रात में जहां वो सोई हुई थी, वहां उन्हें अचानक लोगों की डरवानी चीखें सुनाई दीं। अपनी बगल की दो बड़ी इमारतों को उन्होंने पानी में पत्तों की तरह बहते देखा। चिन्याली सौड़ हवाई पट्टी के राहत शिविर में मनेरी से पहुंची ओम प्रिया भारतीय सेना की दिलेरी पर फिदा हो गई हैं।
विज्ञापन
बहुत कुछ देखा, बहुत कुछ झेला, लेकिन इतना सब कुछ होने के बाद भी वह सेना को शुक्रिया कहना नहीं भूलतीं। उत्तरकाशी की आपदा से डरी-सहमी ओम प्रिया को केदारनाथ की तरफ गए अपने दो साथियों का पता भी लगाना हैं।
विज्ञापन
अभी चिन्याली सौड़ में वह अपने तीन साथियों के साथ पहुंची है। ओम प्रिया शिविर में भी माला जप कर अपने साथियों की कुशलता की कामना कर रही हैं। वह बताती है कि 16 जून की रात बहुत डरावनी थी। वह मनेरी में एक आश्रम में सोई थीं।
शोर सुना, तो बाहर दौड़ीं। बच्चे और महिलाएं चीख रहे थे, नदी उफान पर थी और कुछ ही देर में सामने की रिहायशी इमारत ढहकर पानी में बहने लगी। इस घटना ने उन्हें भीतर तक दहलाया जरूर है, लेकिन वह फिर भी इन धामों में आना चाहती है।